Mosquito Refill: घर पर ही सस्ते में तैयार करें मच्छर भगाने वाली रिफिल, बचत के साथ लंग्स को भी नहीं होगा कोई नुकसान, जानिए कैसे
![](https://brahmavakya.com/wp-content/uploads/2023/09/Mosquito-Refill.jpg)
ब्रह्मवाक्य, डेस्क। बारिश के दिनों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। और गर्मी के मौसम में तो इन मच्छरों की वजह से नींद हराम हो जाती है। इसके साथ ही मच्छरों के कारण डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया का खतरा बढ़ जाता है। क्योंकि इन मच्छरों के डंक मारने से ये बीमारियां फैलती हैं। मच्छर को भगाने के कई उपाय हैं। लेकिन सबसे ज्यादा लिक्विड मॉस्किटो मशीन का उपयोग किया जाता है। लेकिन बार-बार रिफिल बदलने की झंझट से खर्च तो बढ़ता ही है साथ ही इसकी गंध सेहत के लिए बह हानिकारक होती है। ऐसे में हम आपको एक सस्ता उपाय बता रहे हैं। तो आइये जानते हैं।
पहला उपाय
सबसे पहले एक खाली लिक्विड मॉस्किटो रिफिल की बोतल लें। अब इसमें 2 चम्मच नीम का तेल और कपूर के कुछ टुकड़े पीसकर इसमें डाल दीजिये। यदि आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा नारियल तेल भी मिला सकते हैं। अब इस रिफिल बोलत को मशीन में लगाकर मशीन को चालू कर दीजिये, आप देखेंगे कि आसानी से मच्छर भगाएं।
दूसरा उपाय
एक खाली लिक्विड मॉस्किटो रिफिल की बोतल लें और इसमें तारपीन का तेल लें और कपूर के टुकड़ों को पीसकर इसमें डाल दें। अब इन दोनों को अच्छी तरह मिक्स कर लें और मच्छर भगाने वाली मशीन में इसे लगा दें। और मशीन को चालू कर दें। इन दोनों ही उपायों से न तो आपको ज्यादा खर्च करना पड़ेगा और न ही आपके लंग्स को कोई नुकसान होगा