Paris Fashion Week: ऐश्वर्या राय की रैंप वॉक पर ट्रोलिंग करने वालों की ऋचा चड्ढा ने लगाई क्लास, बोली-

ब्रह्मवाक्य, एंटरटेनमेंट। अभिनेत्री ऐश्वर्या राय पेरिस फैशन वीक 2023 (paris fashion week 2023) में अपनी रैंप वॉक की वजह से ट्रोल्स हो रही हैं। ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की ऑनलाइन ट्रोलिंग पर ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने भी रिएक्शन दिया है। ऋचा ने ऐश्वर्या की आलोचना करने वालों को खूब खरी-खोटी सुनाई। एक्ट्रेस ने ऐश्वर्या को भारत की सबसे खूबसूरत महिला बताते हुए ट्रोल्स से परेशान न होने की सलाह दी। ऐश्वर्या का पैरिस फैशन वीक का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसे देखकर कई लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ उन्हें बुरी तरह ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर लिखा कि, ‘ वो एक प्रेग्नेंट महिला की तरह चल रही हैं।’ तो वहीं एक अन्य ने लिखा कि, ‘लगता है कि वो प्रेग्नेंट हैं. बेबी बंप देख सकता हूं। कैसे ही कई कमेंट हैं जो ऐश्वर्या को निशाने पर ले रहे हैं।

वहीँ ऋचा ने ऐश्वर्या की ट्रोलिंग कर रहे लोगों को कहा कि लोग उनसे जलते हैं, वो हिंदुस्तान के इतिहास की सबसे खूबसूरत महिला हैं। ऋचा मानती हैं कि ऐश्वर्या अनुशासित और गरिमामय हैं। ऋचा ने ट्रोल्स को डील करने की बात पर कहा कि ऐसे लोगों की परवाह नहीं करनी चाहिए, क्योंकि अक्सर ऐसे लोगों के पास कोई काम-धाम होता नहीं और दूसरों को ट्रोल कर परेशान करते हैं।

ऋचा चड्ढा के वर्कफ़्रंट की बात करें तो वो फुकरे फिल्म की तीसरी सीरीज ‘फुकरे 3’ में भोली पंजाबन के किरदार में फिर से नजर आईं थी, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। ऋचा अनुभव सिन्हा की अगली फिल्म ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’ के साथ ही संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरा मंडी’ में भी नजर आएंगी।

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button