साउथ एक्टर वरुण और लावण्या की शादी की सामने आई पहली तस्वीर, अनुष्का-विराट की शादी से है खास कनेक्शन

ब्रह्मवाक्य, एंटरटेनमेंट। साउथ एक्टर वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी की शादी (Varun Tej Lavanya Tripathi Wedding) हो चुकी है और उनकी शादी की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। एक-दूसरे को लंबे समय से डेट करने के बाद वरुण और लावण्या ने फाइनली शादी कर अपने नए सफर पर निकल पड़े हैं। दोनों ने 1 नवंबर को इटली के टस्कनी में शादी रचाई। दोनों की शादी काफी समय से सुर्ख़ियों में थी। इस शादी में साउथ के कई बड़े स्टार्स भी शामिल हुए और वर-वधु को आशीर्वाद दिया।

बतादें कि वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी (Varun Tej Lavanya Tripathi) ने 9 जून, 2023 को सगाई की थी। इस तरह से दोनों ने अचानक सगाई कर सभी को बड़ा सरप्राइज दिया था। हालांकि, फैंस ने दोनों की जोड़ी को खूब पसंद करते हैं। दोनों बुधवार 1 नवंबर को उसी जगह पर सात फेरे लिए जहां पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने शादी की थी।

वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी शादी (Varun Tej Lavanya Tripathi Wedding) के जोड़े में काफी खूबसूरत लग रहे थे। लाल जोड़े में लावण्या त्रिपाठी (Lavanya Tripathi ) बेहद प्यारी लग रही हैं। शादी के जोड़े में उन्होंने अपने बालों को रेड नेट के दुपट्टे से ढका था। इसके साथ उन्होंने सोने के गहने जैसे, चूड़ियां, हाथ फूल, माथा पट्टी और मैचिंग हेयर कैरी किया हुआ था। वहीं, वरुण की बात करें तो उन्होंने कढ़ाई वाली शेरवानी और मैचिंग शॉल पहनी हुई थी। बता दें कि लावण्या त्रिपाठी मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं।

 

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button