कभी बिना बताए मेकर्स काट देते थे रोल, आज हर कोई लेना चाह रहा फिल्म में, काम से थक कर लेना चाहते हैं ब्रेक

ब्रह्मवाक्य, एंटरटेनमेंट। ऐसा अभिनेता जो हर किरदार में ढालकर उसमें जान डाल देता है, पर्दे पर आते ही लोग शोर मचाने लगते हैं। हर उम्र के लोगों को अपना मुरीद बना लिया है। लेकिन इसी मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा है। कई छोटे-छोटे किरदार को निभाते हुए अपने टैलेंट को साबित किया है। आज वह दौर है कि हर बड़ी फिल्म में वो अहम भूमिका में नजर आते हैं।

बॉलीवुड का यह हरफनमौला अभिनेता कोई और नहीं बल्कि यानी पंकज त्रिपाठी है। अपने काम से उन्होंने बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई है। शायद आप नहीं जानते होंगे पहले उनका नाम पंकज तिवारी था लेकिन जब वह नौवीं कक्षा में थे तब उन्होंने अपना नाम बदलकर पंकज त्रिपाठी कर लिया था। बड़ी जद्दोजहद के बाद साल 2004 में उन्हें ऋतिक रोशन की फिल्म ‘लक्ष्य’ में एक रोल निभाने का मौका मिला था। जिसके लिए वह काफी एक्साइटेड थे। बिहार के एक अखबार में भी यह खबर छप गई थी कि वह ऋतिक रोशन के साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। लेकिन जब वह अपने पूरे परिवार के साथ फिल्म देखने थिएटर पहुंचे तो उनके पैरों तले जमीन निकल गई। लेकिन फिल्म वो कहीं नजर नहीं आया, उनका सीन ही हटा दिया गया था। पंकज त्रिपाठी के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ था, एक और फिल्म में उनके सीन गायब कर दिए गए थे। ‘मसान’ फिल्म से भी उनके कुछ ऐसे सीन हटा दिए गए थे जो काफी अच्छे थे। इस बात का खुलासा खुद एक्टर पंकज त्रिपाठी ने किया था।

लेकिन आज वक्त बदल चूका है। हर बड़ी फिल्म में उनका अहम् रोल रहता है। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि, बैक टू बैक फिल्में करके अब वह थक चुके हैं। इसलिए थोड़ा ब्रेक चाहते हैं और अब वह ज्यादा फिल्में नहीं करेंगे।

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button