एक्टिंग में डेब्यू कर रहे राज कुंद्रा ने कहा कि वो शिल्पा शेट्टी के साथ नहीं आएंगे फिल्मों में, क्योंकि…
![](https://brahmavakya.com/wp-content/uploads/2023/10/Raj-Kundra-Shilpa-Shetty.jpg)
ब्रह्मवाक्य, एंटरटेनमेंट। राज कुंद्रा यानि शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेस के बाद अब एक्टिंग में डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी पहली फिल्म UT69 होगी जो 3 नवंबर को रिलीज हो रही है। अभी तक मीडिया से मुह छिपाते बच रहे राज इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में मीडिया को इंटरव्यूज दे रहे हैं। हालही में एक इंटरैक्शन के दौरान शिल्पा शेट्टी के ऑपोजिट काम करने के सवाल पर राज कुंद्रा ने मजेदार जवाब दिया। पत्नी शिल्पा के साथ किसी फिल्म में काम करने की योजना के सवाल पर राज ने जवाब दिया कि, ‘ मैं एक न्यूकमर हू। ये ए-लिस्टेड एक्टर मेरे साथ काम नहीं करेंगे।
राज ने कहा कि वह हमेशा से बॉलीवुड से प्रभावित थे। बताया कि उन्हें टीनएज से ही एक्टिंग के शौकीन था। उनकी मुख्य भाषा पंजाबी थी। फिल्मों से ही उन्होंने हिंदी सीखी। इस दौरान उन्होंने एक इंट्रेस्टिंग राज भी खोला कि, 18 साल की उम्र में वो पद्मिनी कोल्हापुरे की एक्टिंग स्कूल में भी गए थे। राज ने अपनी डेब्यू फिल्म UT69 का ट्रेलर पद्मिनी कोल्हापुरे को भी दिखाया। जिस पर पद्मिनी ने राज की तारीफ की।
राज ने बताया कि डब्बू रत्नानी से वो अपना पोर्टफोलियो भी बनवा चुके हैं। उन्होंने यह फोटोशूट 18 साल की उम्र में करवाया था। जिसके लिए डब्बू मजाक भी उड़ाते हैं कि 1990 में पोर्टफोलियो बनवाया और 23 साल बाद डेब्यू कर रहे हैं।