45 की हो चुकी तनीषा मुखर्जी ने अब तक नहीं की शादी, लेकिन मां बनने के लिए की है खास प्लानिंग, जानिए क्यों हैं चर्चा में
![](https://brahmavakya.com/wp-content/uploads/2023/10/Tanishaa-Mukherjee.jpg)
ब्रह्मवाक्य, एंटरटेनमेंट। कालेज की बहन तनीषा मुखर्जी भले फिल्मी दुनिया में ज्यादा सफल नहीं हो पाईं, लेकिन लोग उन्हें भली-भांति जानते हैं। तनीषा बॉलीवुड के एक नामी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। जिसने इस इंडस्ट्री को कई स्टार दिए हैं। इस परिवार का फिल्म इंडस्ट्री पर सालों पहले से राज हुआ करता रहा था। तनीषा की मां तनुजा मुखर्जी 60 और 70 के दशक की जानी-मानी ऐक्ट्रेस थीं। उन्होंने सिर्फ 16 साल की उम्र में 1960 में छबीली से फिल्मों में डेब्यू किया था। हालांकि तनीषा अपनी मां और बहन की तरह सफल नहीं हो पाईं। जिसके चलते उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली।
अब एक बार फिर से तनीषा टीवी पर आने वाली हैं। दरअसल वो अब जल्दी ही टीवी डांस रियेलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में बतौर कटेस्टेंट एंट्री लेने जा रही हैं। ऐसे में तनीषा एक बार फिर चर्चा में हैं। तनीषा अपने फ़िल्मी करियर अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्ख़ियों में रही हैं। 45 साल की हो चुकी तनीषा अब तक अविवाहित हैं। हालांकि, तनीषा कई बार शादी करने और मां बनने की इच्छा जता चुकी हैं।
तनीषा मुखर्जी ने भले ही अभी तक शादी नहीं की है, लेकिन उन्होंने मां बनने के लिए बहुत पहले ही अपने एग्ज फ्रीज करा लिए थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि, उन्होंने 33 साल की उम्र में ही एग्ज फ्रीज कराने का निर्णय लिया था। लेकिन, उस टाइम डॉक्टर ने हेल्थ कंडीशन को देखते हुए मना कर दिया। उसके बाद फाइनली 39 साल की उम्र में उन्होंने अपने एग्ज फ्रीज करा लिए।