ऋतिक रोशन ने चुपके से बनाया मां का डांस वीडियो, 70 साल की पिंकी रोशन छत पर एक-एक बीट पर थिरकती दिखीं

ब्रह्मवाक्य, एंटरटेनमेंट। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (bollywood actor hrithik Roshan) अपने काम के साथ ही सोशल मीडिया पर भी खूब सक्रिय रहते हैं। सोशल मीडिया के जरिये ऋतिक हमेशा अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। ऋतिक इन दिनों अपनी फिल्म कृष को लेकर चर्चा में हैं। वहीं, आज उन्होंने अपनी मां पिंकी रोशन के जन्मदिन पर एक खास वीडियो शेयर किया है।

बतादें कि ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन आज अपना 70वां बर्थडे मना रही हैं। इस खास मौके पर ऋतिक ने अपनी मां को अलग अंदाज में विश करते हुए उनका एक अनसीन वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में 70 साल की हो चुकीं पिंकी की एनर्जी देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। ऋतिक ने इस वीडियो को चुपके से बनाया है। उन्होंने ये वीडियो उस वक्त शूट किया जब उनकी मां पिंकी छत पर म्यूजिक को एंजॉय करते हुए डांस कर रही थीं। पहले तो वो इस बात से अंजान थी कि कोई उनका वीडियो बना रहा है। लेकिन जब उन्हें पता चला तो वह हंसने लगीं।

इस वीडिओ को शेयर करते हुए ऋतिक रोशन ने कैप्शन में मां के लिए लिखा, 70वें बर्धडे पर ढेर सारी शुभकामनाएं मेरी सुपर मॉम! आपके जैसा कोई भी नहीं है!

 

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button