Bigg Boss 17 : छोटी बहन मन्नारा के सपोर्ट में प्रियंका चोपड़ा ने विदेश से भेजा मैसेज, फोटो शेयर की खास तस्वीर

ब्रह्मवाक्य, एंटरटेनमेंट। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (actress priyanka chopra) की कजिन मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में बतौर कंटेस्टेंट आई हैं। दरअसल मन्नारा चोपड़ा, प्रियंका की बुआ की बेटी हैं। बचपन से ही वो प्रियंका के काफी क्लोज हैं। शो में मन्नारा अपने चुलबुले अंदाज से दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं। इसी बीच मन्नारा को मोटिवेट और सपोर्ट करने के लिए प्रियंका चौपड़ा ने विदेश से उनके लिए एक मैसेज भेजा है।

प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मन्नारा के साथ एक फोटो शेयर की है। यह फोटो तब की है जब वह मिस वर्ल्ड बनी थीं। उस दौरान मन्नारा काफी छोटी थीं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, गुड लक मेरी छोटी… इसके साथ उन्होंने दिल वाला इमोजी भी पोस्ट किया है। अब देखना यह होगा कि प्रियंका का यह मैसेज सलमान, शो के दौरान मन्नारा को देते हैं या नहीं। हालांकि जब मन्नारा शो से बाहर आएंगी तो उन्हें पता चल ही जाएगा कि उनकी बड़ी बहन उनके लिए एक प्यारा मैसेज भेजा था।

बता दें कि मन्नारा को पहले हफ्ते ही घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया जा चुका है। दरअसल, Bigg Boss ने दिल वाले मकान के प्रतिभागियों (contestants) से पूछा था कि उनके हिसाब से किस कंटेस्टेंट की गलत कास्टिंग हुई है तो, इस पर ऐश्वर्या, ईशा, विकी और नील ने मन्नारा का नाम लिया था। इस बात से मन्नारा काफी हैरान हुई थीं।

BM Dwivedi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button