Singham Again: हाथ में बंदूक लिए गुस्से में दिखीं ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, खतरनाक अंदाज देख उड़े फैंस के होश

ब्रह्मवाक्य, एंटरटेनमेंट। बॉलीवुड की सुपरहिट हीरोइन दीपिका पादुकोण हर किरदार में अपनी अमिट छाप छोड़ देती हैं। पठान के बाद अब दीपिका एक बार फिर से खतरनाक अंदाज फैंस के होश उड़ाने वाली हैं। दीपिका डायरेक्टर रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) के जरिए कहर ढाने वाली हैं। इन दिनों हाथ में बंदूक और चेहरे पर गुस्से के साथ दीपिका पादुकोण का नया लुक खूब वायरल है। दरअसल दीपिका फिल्म में ‘शक्ति शेट्टी’ (Shakti Shetty) का रोल निभा रही हैं, जो कॉप यूनिवर्स में लेडी सिंघम हैं। इस फिल्म में दीपिका अपने पति रणवीर के साथ भी स्क्रीन साझा करते हुए दिखेंगी।

अभिनेत्री दीपिका ने खुद ही इस लुक की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इसके साथ ही दीपिका ने लिखा, ‘पेश है, शक्ति शेट्टी.’बतादें कि ‘सिंघम अगेन’ इस सीरीज की तीसरी फिल्म है। इससे पहले की दो फिल्में ‘सिंघम’ और ‘सिंघम रिटर्न्स’ बॉक्स ऑफिस पर ग़दर मचा चुकी हैं। सिंघम अगेन 2024 में रिलीज होगी। फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ अजय देवगन, करीना कपूर, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं। सिंघम फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2011 में आई थी, जो बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी। अब एक बार फिर से रोहित शेट्टी ‘सिंघम अगेन’ के जरिये बॉक्स ऑफिस पर बवंडर मचाने को तैयार हैं।

 

BM Dwivedi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button