एक्टर विद्युत जामवाल जल्द करने वाले हैं शादी, जानिए कौन है उनकी दुल्हन बनने वाली नंदिता मेहतानी

ब्रह्मवाक्य, एंटरटेनमेंट। बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल (Bollywood actor Vidyut Jammwal) जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बतादें कि उन्होंने साल 2021 के सितंबर में फैशन डिजाइनर नंदिता मेहतानी (Fashion designer Nandita Mehtani) से इंगेजमेंट की थी। उस दौरान दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि सगाई के कुछ समय बाद ही दोनों के अलग होने की खबरें भी आने लगी थीं। लेकिन अब उनके फैंस के लिए अच्छी खबर है कि, बहुत जल्दी दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि अटकलें ये भी है कि दोनों पहले ही शादी कर चुके हैं और अब इसे ऑफिशियल करने का प्लान है।

जानकारी के मुताबिक विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) और नंदिता महतानी (Nandita Mehtani) की शादी टिनसेल टाउन में होगी। इसके लिए जल्दी ही विद्युत लंदन में जाएंगे क्योंकि उनकी दुल्हन वहीं रहती हैं। बताया ये भी जा रहा है कि विद्युत जामवाल और नंदिता महतानी ने बीते साल जुलाई में ही शादी कर चुके हैं और दोनों ने शादी को अभी तक गुप्त रखा है। अब अपनी शादी को ऑफिशियल करेंगे।

बता दें कि सितंबर 2021 में इस कपल ने ताजमहल के सामने वाली तस्वीर शेयर करते हुए अपनी सगाई की घोषणा की थी। विद्युत की होने वाली दुल्हन की बात करें तो नंदिता की शादी इससे पहले करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर के साथ हुई थी। हालांकि यह शादी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाई और 2003 में दोनों का तलाक हो गया है। विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) के साथ उनकी दूसरी शादी होगी।

 

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button