‘स्वदेस’ की एक्ट्रेस गायत्री जोशी का हुआ भीषण एक्सीडेंट, लेम्बोर्गिनी की फरारी से हुई जोरदार टक्कर, हादसे में स्विस कपल की मौत

ब्रह्मवाक्य, एंटरटेनमेंट। शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की मशहूर फिल्म स्वदेस में उनकी को-स्टार रहीं गायत्री जोशी (Gayatri Joshi) और उनके पति विकास ओबेरॉय (Vikas Oberoi) कथित तौर पर एक बड़े सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस भीषण हादसे में एक बुजुर्ग स्विस कपल की मृत्यु हो गई। यह हादसा इटली की सड़क में हुआ, जहां गायत्री की गाड़ी लेम्बोर्गिनी से फरारी की भीषण टक्कर हो गई। ये दुर्घटना फरारी के कैम्पर ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान हुई। इस हादसे में फरारी में सवार स्विस कपल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दिल दहला देने वाले इस भीषण हादसे का वीडियो सामने आया है। जिसमें हादसे के बाद मिनी ट्रक को हवा में उछलते देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि हादसे में गायत्री और उनके पति विकास सुरक्षित हैं।

जानकारी के मुताबिक, गायत्री जोशी (Gayatri Joshi) अपने पति के साथ अपनी लेम्बोर्गिनी से जा रही थीं, तभी इटली के सार्डिनिया इलाके में यह भीषण दुर्घटना घटित हुई। जिसका वीडिओ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें यह दर्दनाक हादसा देखा जा सकता है।

BM Dwivedi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button