परिणीति और राघव ने शादी में की अच्छी पहल, मेहमानों से नहीं लिए तोहफे, शगुन के तौर पर फिक्स थी रकम
ब्रह्मवाक्य, एंटरटेनमेंट। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी तो हो चुकी है, लेकिन मीडिया की बंदिश के चलते उनके फैंस को में शादी से संबंधित कोई जानकारी नहीं मिल पाई, यहां तक कि शादी की तस्वीरें भी नहीं देख सके। ऐसे में उनके फैन्स शादी से जुडी बातें जानने के लिए बेकरार हैं। हालांकि अब धीरे-धीरे खबरें और वीडियोज सामने आ रहे हैं। जैसा कि सभी जानते है कि दोनों की शादी उदयपुर में हुई थी। जहां इस शाही शादी को कवर करने के लिए देशभर का मीडिया जुटा था, लेकिन उन्हें एंट्री नहीं मिली।
शादी में शामिल होने आये मेहमानों से ही शादी से जुड़े कई सवाल पूछे गए। सानिया मिर्जा ने से जब पूछा गया कि उन्होंने परी को गिफ्ट में क्या दिया तो जवाब मिला ‘ब्लेसिंग्स’। परिणीति की चाची मधु चोपड़ा यानि प्रियंका की मां ने भी कुछ ऐसा की जवाब दिया। दरअसल शादी में गिफ्ट्स देने की मनाही थी, बस शगुन के तौर पर कुछ रुपये दिए जाने की इजाजत थी, उसके लिए भी राशि तय थी।
24 सितंबर को उदयपुर में लग्जरी होटेल में हुई शाही शादी के बाद परिणीति चोपड़ा मिसेज राघव चड्ढा बन चुकी हैं। अभी कयास लगा रहे थे कि इस ग्रैंड शादी में काफी महंगे गिफ्ट भी दिए गए होंगे। लेकिन जो खबरें आ रही हैं वो कुछ और ही हैं। बताया जा रहा है कि परिणीति और राघव ने शादी में मेहमानों से कोई गिफ्ट नहीं लिए। शादी में गिफ्ट देने के लिए मना किया गया था। मिलनी या शगुन के तौर पर सिर्फ 11 रुपये दे सकते थे।