Animal Teaser: एनिमल का टीजर रिलीज, रणबीर-रश्मिका के साथ बॉबी और अनिल का भी दिखा स्वैग
![](https://brahmavakya.com/wp-content/uploads/2023/09/Animal-Teaser.jpg)
ब्रह्मवाक्य, एंटरटेनमेंट। रणबीर कपूर, बॉबी देओल, अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना (Ranbir Kapoor, Bobby Deol, Anil Kapoor and Rashmika Mandanna) स्टारर एनिमल का टीजर रिलीज हो गया है। काफी समय से एनिमल के टीजर का इंतजार किया जा रहा था। संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित इस फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
फिल्म का टीजर एक्शन से भरा हुआ है। एनिमल के टीजर की शुरुआत में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना से बात करते हुए दिखते हैं। रणबीर के पिता बने अनिल कपूर उसे थप्पड़ मारते दिखते हैं। वहीं टीजर में आगे रणबीर बड़ी दाढ़ी-मूंछों में दिख रहे हैं। वहीं टीजर के आखिर में थोड़ा सा बॉबी देओल दिखते हैं।
रणबीर कपूर के लिए ये फिल्म काफी अहम है। क्योंकि इससे पहले ऐसे वॉयलेंट रोल में उन्हें कभी भी देखा नहीं गया। इस फिल्म के जरिये वो अपने डेंजरस अवतार में दर्शकों के सामने आ रहे हैं। पहले यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब फिल्म एक दिसंबर को रिलीज होगी।
गौरतलब है कि रणबीर कपूर और रश्मिका की जोड़ी पहली बार पर्दे पर एक साथ नजर आने वाली है। रश्मिका साउथ की बड़ी स्टार हैं अभी तक कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं। बतादें कि पहले इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा को लीड रोल में साइन किया जाना था।