परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा आज लेंगे सात फेरे, जानिए की शादी का पूरा शेड्यूल, जयमाला से लेकर विदाई तक

ब्रह्मवाक्य, एंटरटेन्मेंट। लंबे इंतजार के बाद आज आखिरकार वो घड़ी आ ही गई जब बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Bollywood actress Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा (Aam Aadmi Party leader Raghav Chadha) शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस कपल की शादी राजस्थान में झीलों की नगरी उदयपुर स्थित ताज होटल में हो रही है। इस शाही शादी में फिल्म इंडस्ट्री से लेकर राजनीति जगत की कई दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी। ऐसे में सिक्योरिटी के साथ ही अन्य जरूरी इंतजाम किए गए हैं। आइये जानते हैं इस वेडिंग का पूरा शेड्यूल-

बतादें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की वेडिंग फंक्शन्स (Parineeti Chopra and Raghav Chadha Wedding Functions) की शुरुआत दिल्ली से ही हो गई थी। दिल्ली में शादी से पहले अरदास की और सूफी नाइट्स का आयोजन किया गया था। जबकि शादी के फंक्शन उदयपुर के ताज होटल में हो रहे हैं। परिणीति हल्दी और मेहंदी सेरेमनी हो चुकी है। इस कपल की शाही शादी के लिए पूरे ताज होटल को व्हाइट थीम पर सजाया गया है। 23 सितंबर को परिणीति की चूड़ा सेरेमनी और संगीत का आयोजन किया गया, जिसमें नवराज हंस ने भी प्रस्तुति दी थी। परफॉर्म किया.

24 सितंबर का वेडिंग शेड्यूल
आज यानी 24 सितंबर को परिणीति और राघव चड्ढा की शादी होनी है। वेडिंग शेड्यूल के मुताबिक राघव की सेहराबंदी आज 1 बजे होटल ताज के लेक पैलेस में होगी। दोपहल 2 बजे राघव बोट में बारात लेकर लीला पैलेस के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3.30 बजे जयमाला का आयोजन होगा। इसके बाद शादी की अन्य रस्में शुरू होंगी। शादी के बाद शाम 6.30 पर परिणीति की विदाई होगी। इसके बाद होटल लीला पैलेस में शाम 8.30 पर रिसेप्शन होगा।

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button