ऐश्वर्या राय की हमशक्ल मिली पाकिस्तान में, शक्ल के साथ ही आवाज भी है हूबहू, पहली नजर में हो जायेंगे कन्फ्यूज!

ब्रह्मवाक्य।, एंटरटेनमेंट। कहा जाता है कि दुनिया में एक तरह के दिखने वाले सात लोग होते हैं। सोशल मीडिया के इस दौर में ये बात साबित भी हो रही है। क्योंकि सोशल मीडिया पर इन दिनों बॉलीवुड सेलेब्स के हमशक्ल छाए हुए हैं। आलिया, करिश्मा, करीना कपूर से लेकर बीते ज़माने की खबसूरत अभिनेत्री मधुबाला तक की हमशक्ल सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस लिस्ट में अब ऐश्वर्या राय बच्चन का भी नाम जुड़ गया है। ऐश्वर्या की हमशक्ल बिलकुल उनकी कॉपी लगती है। नैन-नक्श से लेकर आवाज तक सब कुछ ऐश्वर्या से मिलते जुलते हैं। आईये जानते हैं इस लड़की के बारे में –


दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी महिला का वीडियो छाया हुआ है, जो दिखने में बिलकुल ही ऐश्वर्या राय की तरह लगती है। इनके नैन-नक्श और लुक बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या से इतने ज्यादा मिलते हैं कि इन्हें देखकर कोई भी धोखा खा जाएगा। इस पाकिस्तानी हसीना का नाम कंवल चीमा है, जिन्हें लोग पाकिस्तानी ऐश्वर्या राय कहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर कंवल चीमा का एक वीडियो सामने आया है।

बता दें कि ऐश्वर्या राय की इस हमशक्ल का मनोरंजन जगत से कोई नाता नहीं है। बल्कि कंवल चीमा एक इंटरप्रेन्योर हैं। उनके वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए यहां तक कह दिया कि पाकिस्तानी ऐश्वर्या राय रियल ऐश्वर्या से ज्यादा खूबसूरत है।

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button