भारत vs इंडिया डिबेट के बीच अक्षय कुमार ने बदला फिल्म का नाम, मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत का ट्रेलर हुआ आज रिलीज

ब्रह्मवाक्य इंटरटेंमेंट। भारत VS इंडिया डिबेट के बीच एक्टर अक्षय कुमार ने फिल्म का नाम चेंज किया है वो अपनी फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू’ का नाम बदलकर ‘मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत’ रख दिया है। इस समय देश में भारत बनाम इंडिया बहस जोरो से चल रही है। हाल ही मे जी20 सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति भवन की तरफ से भेजे गए इनविटेशन में ‘द प्रेसीडेंट ऑफ भारत’ लिखा गया था तब से विपक्ष केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोल रही है। इसी कारण फिल्म का नाम बदल दिया गया है। इस फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज हो रहा है। मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत फिल्म 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

क्या है फिल्म की कहानी-
मिशन रानीगंज फिल्म जसवंत की बहादुरी की कहानी पर बनाई गई है जिन्होंने 1989 में जमीन से 350 फीट नीचे फंसे 65 माइनर्स को बचाया था।एक आदमी ने वो कर दिखाया, जो लगभग असंभव था। भारत के सच्चे हीरो की कहानी इस फिल्म मे दिखाई गयी है।

हाल ही मे मिली अक्षय कुमार को भारत की नागरिकता-

बॉलीवुड फेमस एक्टर अक्षय कुमार को 15 अगस्त को भारत की नागरिकता मिली है अभी तक उनके पास कनाडा की नागरिकता थी। उन्होंने भारत की नागरिकता के 2019 मे लिए अप्लाई किया था। वो भारत की नागरिकता पाकर बेहद खुश है।

Sameeksha mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button