रिलीज से पहले ही शाहरुख खान की ‘Jawan’ ने मचाई गदर, शुरुआती शो के 5 लाख से ज्यादा टिकट बिके
![](https://brahmavakya.com/wp-content/uploads/2023/09/jawan.jpg)
ब्रह्मवाक्य, एंटरटेनमेंट। शाहरुख खान की फिल्म जवान का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ है। ट्रेलर को लेकर लोगों का मिला-जुला रिएक्शन्स है। लेकिन फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। यह फिल्म 7 सितंबर देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज से से पहले ही इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है।
आंकड़ों के मुताबिक, जवान के शुरुआती दिनों के 5 लाख से ज्यादा टिकट बेचे जा चुके हैं। जिस तरह से लोग फिल्म की एडवांस बुकिंग कर रहे हैं, उससे तो यही अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी। शाहरुख को अपनी पिछली ब्लॉकबस्टर स्पाई फिल्म ‘पठान’ के बाद अब लगातार दूसरी बार 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग की उम्मीद है। माना जा रहा है कि जवान शाहरुख के लिए साल की 1000 करोड़ की कमाई करने वाली एक और फिल्म साबित हो सकती है।
बतादें कि एटली द्वारा निर्देशित और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित शाहरुख खान की फिल्म जवान में नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर, प्रियामणि, योगी बाबू और रिधि डोगरा सहित अन्य कई कलाकार हैं। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शाहरुख की इस फिल्म का ट्रेलर 31 अगस्त को रिलीज हुआ था। ट्रेलर में शाहरुख एक नए अवतार में दिखाई दे रहे हैं। ट्रेलर को पहले 24 घंटों में, विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर 102 मिलियन से अधिक बार देखा गया। यूट्यूब पर लगभग 33 मिलियन बार देखा जवान के ट्रेलर को देखा गया। जबकि शाहरुख के इंस्टाग्राम हैंडल पर सभी भाषाओं में करीब 25 मिलियन बार देखा गया।