Gadar 2 Collection: गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस में मचाई धूम, सनी देओल ने सक्सेस को किया सेलिब्रेट

ब्रह्मवाक्य मनोरंजन। गदर-2 मूवी इस साल की दूसरी सुपरहिट मूवी रही। यह मूवी एक हफ्ते में 228.98 करोड़ रुपये की कमाई की है। गदर 2 बनने का कुल खर्च 80 करोड़ रुपए आया है। सनी देओल इस मूवी की सफलता को अपने प्राइवेट जेट में सेलिब्रेट किया। फिल्म के कलाकारों के साथ और एक वीडियो भी शेयर किया है। यह मूवी सभी सुपरस्टारों की फिल्म को पीछे छोड़ चुकी है। चाहे वह सलमान खान की हो शाहरुख खान की हो। अनुमान है की यह फिल्म पठान को भी पछाड़ेगी।

Gadar 2 Collection
Gadar 2 Collection

इस मूवी को देखने युवा कई सिनेमाघरों में ट्रैक्टर की रैली लेकर पहुंचे। युवाओं की यह उत्सुकता देख फिल्म के डायरेक्टर ने सभी का सुक्रिया अता किया। फिल्म प्रेमियों को सफलता पर संबोधित किया। कहा कि कलाकारों की बदौलत फिल्म हिट हुई है। इसके  लिए सबसे ज्यादा फिल्म देखने वाले सिने प्रेमी धन्यवाद के पात्र है। उन्हाेंने देशवासियों का आभार व्यक्त किया। गदर 2 फिल्म में सनी देओल की एंट्री पर सिनेमाघर तालियों से गूंज उठे है। फिल्म देखकर आए दर्शकों ने कहा कि फिल्म एकदम पैसा वसूल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button