मशहूर एक्टर की पत्नी का अचानक निधन, मनोरंजन जगत में शोक, मुख्यमंत्री ने भी जताया दुख
![](https://brahmavakya.com/wp-content/uploads/2023/08/Spandana-Raghavendra-Death.jpg)
ब्रह्मवाक्य, एंटरटेनमेंट। कन्नड फिल्म इंडस्ट्री (Kannada film industry) के मशहूर एक्टर विजय राघवेंद्र (actor vijay raghavendra) की पत्नी स्पंदना राघवेंद्र (Spandana Raghavendra) का सोमवार को निधन हो गया। अचानक सीने में दर्द उठाने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया। स्पंदना के अचानक निधन की खबर से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। स्पंदना के निधन पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (Karnataka Chief Minister Siddaramaiah) ने भी ट्वीट कर दुख जताते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
शादी की सालगिरह के चंद रोज पहले आ गई बुरी खबर
बतादें कि स्पंदना ने राघवेंद्र की शादी 2007 में हुई थी। दोनों का एक बेटा शौर्य भी है। पति-पत्नी अक्सर ही तस्वीरों में साथ नजर आते रहते थे। दोनों की शादी को 16 साल पूरे होने वाले थे और कुछ दिनों बाद ही इनकी शादी की सालगिरह है। लेकिन स्पंदना के निधन से पूरा परिवार गम में डूब गया। बताया जा रहा है कि स्पंदता पिछले कुछ समय से लो ब्लड प्रेशर जैसी अन्य समस्याओं से भी जूझ रही थीं। माना जा रहा है कि इसी के चलते उन्हें हर्ट अटैक (heart attack) हुआ है। स्पंदना के निधन पर कन्नड फिल्म इंडस्ट्री के तमाम कलाकारों ने दुख जताया है।