OMG 2: ‘हर हर महादेव’ गाने में शिव तांडव कर अक्षय कुमार ने खड़े किये रोंगटे, फिल्म की रिलीज का बढ़ सकता है इंतजार!

ब्रह्मवाक्य, एंटरटेनमेंट। अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ओएमजी 2 (OMG 2) का नया गाना रिलीज हो चुका है, जिसमें अक्षय कुमार भोलेनाथ के गेटअप में अघोरियों के साथ वो शिव तांडव करते हुए नज़र आ रहे हैं। जिसे सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की रिलीज डेट 11 अगस्त तय की गई है, लेकिन OMG 2 अभी सेंसर बोर्ड की जांच प्रक्रिया से गुजर रही है। फैंस ओएमजी 2 की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

OMG 2 के नए गाने में अक्षय कुमार भगवान शिव के गेटअप में हैं और अघोरियों के साथ वो शिव तांडव कर रहे हैं। सिर पर लंबी जटाएं, माथे पर भस्म और गले में रुद्राक्ष की मालाएं धारण किये हुए अक्षय कुमार को पहली नजर में पहचानना मुश्किल हो जाता है। वर्सेटाइल एक्टर अक्षय कुमार ने भगवान महादेव के किरदार में जान फूंकने में कोई कसर नहीं छोड़ी। गाने में भोलेनाथ के भक्त का किरदार निभा रहे पंकज त्रिपाठी की भी झलक दिखती है।

सोशल मीडिया पर OMG 2 के नए गाने को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। लोगों का कहना है अक्षय एक बार फिर से फॉर्म में लौट आए हैं। फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। बतादें कि हर हर महादेव गाने को विक्रम मोंट्रोस (Vikram Montrose) ने गाया है और कंपोज भी किया है। जबकि लिरिक्स शिखर अस्तित्व (shikhar astitv) के हैं। गाने में कोरियोग्राफी गणेश आचार्य (Ganesh Acharya) की है। OMG 2 फिल्म का राइटर और डायरेक्टर अमित राय हैं यह फिल्म 2013 में आई ओह माय गॉड का सेकंड पार्ट है। फिल्म में इस बार एकदम फ्रेश कहानी बनाई गई है। OMG 2 अक्षय कुमार के अलावा यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में हैं।

BM Dwivedi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button