‘सइयां मिले लड़कइयां’ का आया नया वर्जन, मालिनी अवस्थी को टक्कर दे रही ये सिंगर, लगाया में लगाया नया तड़का

ब्रह्मवाक्य, एंटरटेनमेंट। भोजपुरी और अवधी की फेमस सिंगर मालिनी अवस्थी का गया गाना ‘सइयां मिले लड़कइयां… ’ तो आपने सुना ही होगा। यह फेमस गाना गाकर मालिनी अवस्थी ने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की। भोजपुरी-अवधी का यह सबसे पसंदीदा लोकगीत है। इसे कई सिंगर्स ने अपने-अपने अंदाज में गाया है। लेकिन कोई भी सिंगर मालिनी को इस सॉन्ग को गाने के मामले में पछाड़ नहीं पाया है। अब ‘सइयां मिले लड़कइयां… ’ को रिक्रिएट किया गया है।

गाने के रिक्रिएट वर्जन को हिंदी, अवधी और भोजपुरी को मिलाकर बनाया गया है। इस गाने को आज के यूथ के हिसाब से भी ढालने की कोशिश की गई है। इसका गाने का वीडियो वर्जन लोगों को खूब पसंद आरहा है। ‘सइयां मिले लड़कइयां… ’ के रिक्रिएट वर्जन में बिल्कुल साफ-सुथरा कंटेंट है। इसे भोजपुरी सिंगर प्रिया मल्लिक ने गाया है। इस गाने को इसे खूबसूरती के साथ रीमिक्स किया गया है। इसे सुनने और देखने पर आपको मालिनी अवस्थी की आवाज में गाया गाना भी याद आएगा। इस भले ही रिक्रिएट किया गया है लेकिन इसका फील वही पुराना और खूबसूरत है।

‘सइयां मिले लड़कइयां… ’ का रिक्रिएट वर्जन भोजपुरिट यूट्यूब चैनल पर एक दिन पहले ही जारी किया गया है। इस गाने के बोल संतोष पूरी ने लिखा है जबकि म्यूजिक एलके लक्ष्मीकांत ने तैयार किया है। इस गाने का पिक्चराइजेशन काफी बेहतर किया गया है।

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button