डिप्रेशन का शिकार होने के बाद अब Bigg Boss OTT 2 में कदम रखेगी ये 21 साल की हसीना, ऐक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा 

ब्रह्म वाक्य, एंटरटेनमेंट। अभिनेत्री जन्नत जुबैर एक बार फिर से अपना जलवा दिखने को तैयार हैं। खबर है कि Jannat Zubair बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की कन्फर्म कंटेस्टेंट हैं। इन दिनों बिग बॉस ओटीटी 2 की खूब चर्चा है। शो का पहला प्रोमो भी आ चुका है और अब जल्द ही इस शो का आगाज भी होने वाला है। लेकिन उससे पहले ये शो अपने संभावित कंटेस्टेंट को लेकर भी सुर्खियों में हैं। जिसमे कई बड़े चेहरों का नाम सामने आ चुका है। जिनमे से एक है जन्नत जुबैर।
बताया जा रहा है की 21 साल की इस हसीना की बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 (Bigg Boss OTT 2) में एंट्री पक्की हो गई है। Jannat Zubair ने खुद इस बात को कन्फर्म किया है कि वो शो में जा रही हैं। वैसे जन्नत जुबैर के बारे में अगर आप ज्यादा नहीं जानते तो आपको बता दें कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उन्हें एक लंबा वक्त हो चुका है। 21 साल की जन्नत जुबैर ने हाल ही में अपने डिप्रेशन के दौर को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

बतादें की Jannat Zubair ने महज 6 साल की उम्र में एक्टिंग की फील्ड में कदम रखा था और तब से उन्होंने करियर में हमेशा एक नया मुकाम ही हासिल किया। आज Jannat Zubair काफी पॉपुलर हैं और छोटे पर्दे का बड़ा नाम हैं लेकिन हाल ही में उन्होंने एक बड़ा खुलासा भी किया है। Jannat Zubair के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान वो डिप्रेशन में चली गई थीं। उनकी वीडियो पर नेगेटिव कमेंट आने से वो काफी अपसेट थीं। सिर्फ उन्हें ही नहीं बल्कि उनके परिवार को भी इसमें घसीटा गया जिसके चलते वो तनाव में आ गई थीं।

लिहाजा Jannat Zubair ने कुछ समय के लिए सोशल मीडिय से दूरी बना ली थी। अब जल्द ही वो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में नजर आने वाली हैं। हालांकि ये खेल बाकी रियलिटी शो से काफी अलग है, अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जन्नत इसमें कैसे टिक पाती हैं। बतादें कि इससे पहले जन्नत खतरों के खिलाड़ी में भी दिखी थीं। वो बिग बॉस में अपनी नई जर्नी के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button