Sanya Malhotra संग मेट्रो में हुई छेड़खानी, लड़कों ने गलत तरीके से छुआ, किसी ने नहीं की मदद, ऐक्ट्रेस ने बताई आप बीती

ब्रह्म वाक्य, एंटरटेनमेंट। आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म ‘दंगल’ (Dangal) से सुर्खियों में आई अभिनेत्री सान्य मल्होत्रा (Sanya Malhotra) इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘कटहल’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके काम की बहुत तारीफ हो रही है। सान्या ने एक ऐसा खुलासा किया है, जिसे जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। उन्होंने बताया कि दिल्ली मेट्रो में एक बार कुछ लड़कों ने उनके साथ छेड़खानी की और गलत तरीके से उन्हें छुआ भी था।

Hauterrfly को दिए इंटरव्यू में सान्या मल्होत्रा ने बताया, कि जब वो कॉलेज से निकलती थी, तो 7 से 8 बज जाते थे और कई बार हुआ है कि लोगों ने उन्हें फॉलो भी किया। एक बार कॉलेज से निकलने के बाद वो ग्रीन पार्क से मेट्रो ली। मेट्रो में चार-पांच लड़के थे, उन्होंने छेड़ना शुरू कर दिया और फिर छूने लगे। वो हेल्पलेस थी और सोचा कि यदि कुछ ज्यादा बोला, तो कुछ भी हो सकता है इस सिचुएशन में. लोग कहते हैं कि तुमने सुन कैसे लिया? कुछ किया क्यों नहीं? लेकिन जब आप ऐसी स्थिति में होते हैं, तो आपके हाथ-पैर फूल जाते हैं. उस समय लगता है कि आप किसी तरह बच जाए बस।

मेट्रो में किसी ने नहीं की मदद
एक्ट्रेस ने आगे बताया कि, मेट्रो में किसी ने उनकी मदद नहीं की, वो राजीव चौंक पर उतरी और फिर दौड़ना शुरू कर दिया और वे लड़के फॉलो करने लगे। वो लड़के लंबे-चोड़े थे. भगवान का शुक्र है कि राजीव चौक पर बहुत भीड़ होती है और वो बच गई।

 

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button