कान्स फिल्म फेस्टिवल में ‘खून से लथपथ’ होकर पहुंची महिला, लोग देख रह गए हैरान, जानिए क्या हुआ

ब्रह्म वाक्य, एंटरटेनमेंट।फ्रांस में आयोजित कांस फिल्म फेस्टिवल इस समय पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह इंटरनेशनल फेस्टिवल का शुभारम्भ 16 मई 2023 को फ्रेंच रिवेरा में हुआ था, जो 27 मई को समाप्त होगा। यहां दुनिया भर के लोग पहुंच कर अपने फैशन का जलवा बिखेर रहे हैं। इस बीच रविवार को यहां पहुंची एक महिला ने अपने रूप रंग से सबको हैरान कर दिया।

दरअसल, रविवार को 76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) के रेड कार्पेट पर एक महिला खून से लथपथ होकर पहुंची। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रूस यूक्रेन युद्ध का विरोध करने के लिए महिला ने ऐसा किया था। यह महिला सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शन करने वाली यह महिला रूसी झंडे के रंग वाली ड्रेस पहनी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button