Salman Khan को मिली जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस

ब्रह्म वाक्य, मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को पिछले कुछ समय से धमकियां मिल रही हैं। जिसके चलते उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है, और मुंबई पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी मिली है कि सलमान खान को धमकी भरे ईमेल भेजने के एक आरोपी व्यक्ति के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। बताया गया है कि ईमेल गोल्डी बराड़ नाम से भेजा गया है। ईमेल के जरिये सलमान खान को जान से मारने की धमकी थी। मामले में मुंबई पुलिस ने आरोपी गोल्डी बराड़ के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने के साथ ही जांच तेज कर दी है। बतादें कि सलमान खान फिल्म उद्योग के प्रतिष्ठित अभिनेताओं में से एक हैं। इसके पहले भी उन्हें जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।

‘अकेले कहीं नहीं जा पाता’
सलमान खान ने हाल ही में आप की अदालत टीवी शो में शिरकत की थी। इस शो के दौरान उन्होंने अपनी सुरक्षा से जुड़ी कई बातें शेयर की। एक्टर ने कहा था कि सुरक्षा, असुरक्षा से बेहतर है। वह अब कहीं भी अकेले नहीं जा पाते। सड़क पर तो अकेले साइकिल चलाना भी उनके लिए संभव नहीं है। सलमान ने कहा कि ये मिल रही धमकियां सीरियस हैं, इसलिए सिक्योरिटी रखी गई है। सुरक्षा के लिहाज से मैं वह सब कर रहा हूं, जो मुझसे करने को कहा जा रहा है। बाकी जो होना होगा, वह होगा।

 

BM Dwivedi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button