बिग बी ने अपनी बेटी श्वेता को 50 करोड़ का प्रतीक्षा बंगला किया गिफ्ट

ब्रह्मवाक्य/एंटरटेनमेंट। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अभिताभ बच्चन ने अपनी बेटी श्वेता नंदा को पहला बंगला प्रतीक्षा उनके नाम कर दिया है। यह बंगला मुंबई के जुहू में स्थित है। इस बंगले की कीमत 50.63 करोड़ रुपए है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित 16,840 वर्ग फीट में यह बंगला बना हुआ है। अभिताभ बच्चन के पास मुंबई में चार और बंगले है। 1975 में इस बंगले को बिग बी ने 8 करोड़ में खरीदा था।

abhitabh Bachchan
प्रतीक्षा बंगला

अभिताभ बच्चन 3390 करोड़ के मालिक हैं-
सीए वेबसाइट के अनुसार बिग बी 3390 करोड़ रुपए के मालिक है। बिग बी ने कई बड़ी सुपरहिट फिल्मे की है। इनकी पहली फिल्म 1969 में ‘सात हिंदुस्तानी’ आई थी। जिस पर उनकी कमाई 5000 हुई थी। इसके बाद उनकी कई फिल्मे आई जो फ्लॉप हुई और 1973 में ‘जंजीर’ से किस्मत चमक उठी। इसके बाद एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में आती गईं। 1996 में फिल्म ‘खुदा गवाह’ आई। इसके बाद उनकी फीस 3 करोड़ तक हो चुकी थी। आज बिग बी 15 से 20 करोड़ रूपये चार्ज करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button