करवा चौथ पर गलती से भी न करें इन वस्तुओं का दान, नहीं तो होता है नुकसान

ब्रह्मवाक्य, धर्म-आध्यात्म। करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। यह व्रत महिलाएं निर्जला रखती हैं और पति के हाथों से पानी पीकर व्रत का पारण करती हैं। करवा चौथ का व्रत एक नवंबर को मनाया जाएगा। करवा चौथ के लिए महिलाएं कई दिन पहले से तैयारी करने लगती हैं। इन दिनों बाजार में काफी रौनक रहती है। करवा चौथ पर कुछ बातों का ध्यान देना जरूरी है, जो महिलाओं को बिल्कुल नहीं करना चाहिए। नहीं तो उन्हें व्रत का लाभ नहीं मिलेगा, बल्कि नुकसान उठाना पड़ सकता है। ज्योतिषाचार्य जमदग्नि शर्मा के मुताबिक इस दिन महिलाओं को भूलकर भी दान नहीं करनी चाहिए।

ज्योतिष के मुताबिक करवा चौथ के दिन महिलाओं को गलती से भी सुहाग की सामग्री का दान नहीं करना चाहिए। क्योंकि सुहाग की सामग्री महिला के सुहाग की पहचान होती है और करवा चौथ के दिन इन चीजों का दान करने से नुकसान हो सकता है।

सुहाग सामग्री जैसे सिंदूर, चूड़ी, बिंदी, मेहंदी आदि का दान कदापि नहीं करें। यह व्रत महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए रखती हैं। इसलिए व्रत का पारण करने के पश्चात अपनी सास को सुहाग की सामग्री भेंट करें। इससे महिलाओं को अखंड सौभाग्य का वर प्राप्त होगा। इसके साथ ही अपनी सास को पूजा सामग्री भी भेंट करनी चाहिए।

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button