Navratri 2023: 15 अक्टूबर से शुरू हो रही नवरात्रि, जाने कलश स्थापना व पूजन का शुभ मुहूर्त

ब्रह्मवाक्य धर्म/अध्यात्म। नवरात्र का पर्व साल में दो बार आता है। देवी भक्तो को बड़े ही बेसब्री से इन दिनों का इंतजार रहता है। शारदेय नवरात्र पर घर-घर पूजा अर्चना एवं हर गली में माता के विभिन्न रूपों की प्रतिमा स्थापित की जाती है। नवरात्रि में माता के 9 स्वरूपों की पूजा होती है। साथ ही 9 दिनों तक लोग अपने-अपने घरों में कन्या पूजन करवाते है। नौ दिन पूजा अर्चना के बाद माता की प्रतिमाओं व ज्वारे का विसर्जन बड़े धूम-धाम से किया जाता है।

कब से शुरू है नवरात्रि/ पूजन का शुभ मुहूर्त-
इस वर्ष नवरात्रि पर्व 15 अक्टूबर से प्रारंभ है और 23 अक्टूबर को इसका समापन होगा। 24 अक्टूबर को विजयदशमी (दशहरा) मनाई जाएगी और इसी दिन माता रानी का विसर्जन होगा। हिंदू धर्म में किसी भी पूजा के लिए शुभ मुहूर्त देखतें है जिसका विशेष महत्त्व होता है। 15 अक्टूबर को कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 11:44 मिनट से शुरू है जो दोपहर 12:30 मिनट तक रहेगा। माता को लाल फूल चढ़ाएं जो की उन्हें बहुत प्रिय है

किस दिन किस माता की होती है पूजा-
1- 15 अक्टूबर – माँ शैलपुत्री
2- 16 अक्टूबर – माँ ब्रह्मचारिणी
3- 17 अक्टूबर – माँ चंद्रघंटा
4- 18 अक्टूबर – माँ कूष्माण्डा
5- 19 अक्टूबर – माँ स्कंदमाता
6- 20 अक्टूबर – माँ कात्यायनी
7- 21 अक्टूबर – माँ कालरात्रि
8- 22 अक्टूबर – माँ सिद्धदात्री
9- 23 अक्टूबर – माँ महागौरी

Sameeksha mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button