Pitru Paksha: शुक्रवार से शुरू हो रहा पितृ पक्ष, जान लें श्राद्ध की सभी तिथियां, श्राद्धपक्ष में 400 साल बाद बन रहा ऐसा योग

ब्रह्मवाक्य, धर्म-आध्यात्म। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि यानी 29 सितंबर दिन शुक्रवार से मंगलादित्य योग के महासंयोग में महालय श्राद्ध का शुरू होगा। श्राद्ध पक्ष इस बार पूरे 16 दिन का होगा। इस बार पंचक नक्षत्र में श्राद्धपक्ष का आरंभ होने से श्राद्ध करने वाले को पांच गुना ज्यादा शुभफल प्राप्त होगा। ग्रहों के वक्री व मार्गी की गणना के अनुसार देखें तो श्राद्धपक्ष में ऐसा योग 400 साल बाद बन रहा है।

श्राद्ध पक्ष में पूर्णिमा का पहला श्राद्ध 29 सितंबर को किया जाएगा, लेकिन प्रतिपदा तथा द्वितीया तिथियों के श्राद्ध एक ही दिन करना उचित होगा। ज्योतिष जानकारों के मुताबिक 30 सितंबर को प्रतिपदा का श्राद्ध दोपहर 12:20 बजे तक किया जा सकता है, इसके बाद द्वितीया का श्राद्ध उचित रहेगा। एक अक्टूबर को तीज का श्राद्ध होगा।

2 अक्टूबर को चतुर्थी का श्राद्ध, 3 अक्टूबर को पंचमी का श्राद्ध, 4 अक्टूबर को छठ का श्राद्ध, 5 अक्टूबर को सप्तमी का श्राद्ध, 6 अक्टूबर को अष्टमी का श्राद्ध, 7 अक्टूबर को नवमी का श्राद्ध, 8 अक्टूबर को प्रातः 10:15 बजे के बाद दशवीं का श्राद्ध, 9 अक्टूबर को प्रातः 12:36 बजे के बाद एकादशी का श्राद्ध, 10 अक्टूबर को एकादशी का श्राद्ध, 11 अक्टूबर को द्वादशी का श्राद्ध, 12 अक्टूबर को त्रयोदशी का श्राद्ध, 13 अक्टूबर को चतुर्दशी का श्राद्ध, 14 अक्टूबर को अमावस्या का श्राद्ध युक्तिसंगत होगा।

 

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button