पूजा में धूपबत्ती जलाएं या अगरबत्ती? जानिए क्या है उत्तम और किससे होती है हानि

ब्रह्मवाक्य, धर्म-आध्यात्म। धर्म शास्त्रों में पूजा-पाठ के दौरान अगरबत्ती के उपयोग का उल्लेख नहीं मिलता है। अगरबत्ती का धुआ स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदायक है। अगरबत्ती के धुएं से सांस से जुड़ी परेशानी शुरू हो सकती है। चूँकि अगरबत्ती बनाने में बांस का उपयोग होता है। और बांस जलाना अशुभ माना जाता है। इसलिए पूजा-पाठ में अगरबत्ती का उपयोग भी अनुचित माना जाता है।

वहीं दूसरी ओर धूपबत्ती की बात करें तो धूपबत्ती जलाने कई लाभ है। पूजा के दौरान घर में रोजाना धूपबत्ती जलाने से सुख और शांति रहती है। वातावरण में सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होता है। घर के सदस्य तनाव मुक्त रहते हैं। धूपबत्ती जलाने से कई प्रकार के वास्‍तु दोष भी दूर होते हैं। साथ ही धूप को बनाने में कई प्रकार के पेड़ों की लकड़ियों, छाल, चंदन आदि का इस्तेमाल किया जाता है, जिनका संबंध विभिन्‍न ग्रहों से होता है, इसलिए धूपबत्ती जलाने से ग्रह शांति के साथ ग्रह दोष भी दूर होता है।

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button