Benefits Of Planting Banana Tree: केले का पेड़ लगाना होता है बेहद ही शुभ, दांपत्य जीवन को बनाये सुखमय, धन की होगी वर्षा

ब्रह्मवाक्य धर्म अध्यात्म। केले का पेड़ लगाना बहुत ही अच्छा माना जाता है जिस घर में केला का पेड़ है उस घर कभी भी धन संपत्ति की कमी नही रहती , ज्यादातर लोग इसकी विधि विधान से पूजा भी करते हैं। आइए आज हम आप को बतातें हैं कुछ महत्वपूर्ण जानकारी-

सभी शुभ कार्यों में उपयोग-
धार्मिक कार्यों में केले के पत्तों का उपयोग किया जाता है,जिस प्रकार हमारे हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे की बहुत मान्यता उसी प्रकार केले को भी मानते हैं, तुलसी के पौधे के बाद केले के पेड़ को की बहुत शुभ माना जाता है। अक्सर आपने देखा होगा कि जो शादी में मंडप बनता है उसमें केले के पत्तों का भी इस्तेमाल किया जाता है केले के पत्तों को लगाना मंडप में शुभ माना जाता है।

ब्रहस्पति ग्रह-
ब्रहस्पति ग्रह को केले के पेड़ से संबंधित माना जाता है, मान्यता है की केले की जड़ में पीला धागा बाधने से बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है यहां तक जो महिलाएं गुरुवार व्रत रहती हैं उनको केले की जड़ों की ही पूजा अर्चना करनी चाहिए जिससे मनचाहे फल की प्राप्ति होती है।

देव कार्यों में होता है उपयोग-
ज्योतिषाचार्य एवं शास्त्रों के अनुसार देव कार्यों में भी केले के पत्तों का उपयोग किया जाता है केले को केले के पत्तों का प्रयोग करना बहुत ही शुभ माना जाता है, सभी प्रकार की पूजा में केले के पत्ते का उपयोग होता है।

वैवाहिक जीवन को बनाये सुखमय-
धार्मिक एवं ज्योतिष के अनुसार केले के पेड़ को लगाने से वैवाहिक जीवन में आ रही बाधाएं दूर हो जाती है माना जाता है की अगर प्रत्येक गुरुवार को केले के जड़ का पूजन किया जाये तो वैवाहिक जीवन बहुत ही सुख में बीतता है।

भगवान विष्णु का प्रिय वृक्ष-
कहा जाता है कि भगवान विष्णु का संबंध केले से होता है घर में केले का पेड़ लगाने से घर के सदस्यों पर विष्णु भगवान की कृपा बनी रहती है। केले का पेड़ लगाने से बहुत ही पुण्य मिलता है और घर में सुख शांति और धन संपत्ति की कमी नहीं रहती है।

Sameeksha mishra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button