सावन के उपवास में बनाएं व्रत वाला स्पेशल पराठा, जो स्वाद और सेहत से है भरपूर

ब्रह्मवाक्य, डेस्क। सावन के पावन महीना मंगलवार से शुरू हो चुका है। इस बार अधिमास की वजह से सावन 58 दिनों का है। सावन में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। सावन में व्रत के दौरान आमतौर पर लोग फलाहार में साबूदाना खीर या खिचड़ी, जीरा आलू या राजगीर के आटे से बनी डिशेज आदि का उपयोग करते हैं। बतादें कि राजगीर को चौलाई के नाम से भी जाना जाता है। आमतौर पर चौलाई के लड्डू बनाकर खाएं जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी चौलाई के पराठे खाये हैं? अगर नहीं तो हम आपके लिए व्रत वाला पराठा बनाने की विधि लेकर आए हैं। यह व्रत वाला पराठा हाई फाइबर जैसे गुणों से भरपूर है। इसलिए इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। साथ ही स्वाद में भी ये बहुत ही टेस्टी होता है। तो आइये बनाते हैं व्रत वाला पराठा…

व्रत वाला पराठा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • एक कप राजगीर का आटा
  • दो आलू उबले हुए
  • दो चम्मच हरा धनिया बारीक कटा हुआ
  • आधा कप गेहूं का आटा
  • सेंधा नमक स्वादानुसार
  • आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • आधा कप साबूदाने का आटा

ऐसे बनाएं व्रत वाला पराठा
सबसे पहले व्रत वाला पराठा बनाने के लिए आलू लें। फिर आलू को छीलकर कुकर में उबलने लें। इसके बाद उबले आलू को एक बाउल में अच्छी तरह से मैश कर लें। फिर इसमें आटा और बाकी के सारे मसाले डालकर आटा गूंथ लें। इसके बाद इसमें कटा हुआ हरा धनिया डालकर आटे को करीब 10 मिनट तक रख दें। फिर तैयार आटे की लोइयां बनाकर बेल लें। इसके बाद पराठे को तवे पर डालकर हल्की आंच में दोनों तरफ से घी लगाकर अच्छी तरह से सेंक लें। लीजिये अब आपका व्रत वाला हेल्दी पराठा बनकर तैयार हो चुका है। इसे आप फलाहार में चटनी के साथ खाएं।

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button