आदिपुरुष फ्लॉप होने के बाद रामानंद सागर के रामायण की फिर होगी वापसी, जानिए कब और कहां होगा टेलीकास्ट

ब्रह्मवाक्य, एंटरटेनमेंट। आदिपुरुष फिल्म (Adipurush Release Date) साल की सबसे बड़ी फिल्म माना जा रहा था। मगर स्तरहीन संवादों, खराब वीएफएक्स और पर्दे पर हिंदू देवताओं के विवादित रूप-रंग के कारण यह विवादों में घिर गई। प्रभास, कृति सैनन, सनी सिंह और सैफ अली खान स्टारर यह फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। समीक्षकों और दर्शकों ने इस फिल्म को तत्काल खारिज कर दिया। पहले ही दिन से यह बात सामने आई कि बरसों पहले दूरदर्शन पर रिलीज हुए रामानंद सागर (Ramanand Sagar) के सीरियल रामायण (Ramayan) के आगे आदिपुरुष कुछ भी नहीं है। इससे कहीं ज्यादा बेहतर है कि फिर से उसी सीरियल को देखा जाए। कई संगठनों और लोगों द्वारा मांग की जा रही है कि रामायण का प्रसारण फिर से टीवी (Ramayan On TV) पर शुरू किया जाना चाहिए।

लोगों की मांग और भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस दिशा में प्रयास भी हो रहे हैं। खबर है कि रामानंद सागर की रामायण को एक बार फिर से टीवी पर प्रसारण के लिए तैयार किया जा रहा है। 1987-88 में दूरदर्शन (Doordarshan) पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक रामायण को जनता की मांग पर कोरोना काल में 2020 के लॉकडाउन में दूरदर्शन पर आधिकारिक तौर पर दोबारा प्रसारित किया गया था। अब आदिपुरुष विवाद (Adipurush Controversy) के बीच, निर्माता इसे वापस टीवी पर ला रहे हैं। लेकिन इस बार यह सीरियल दूरदर्शन पर नहीं बल्कि शेमारू टीवी पर आएगा। निर्माताओं के अनुसार यह रामायण 3 जुलाई से हर सोमवार से शनिवार शाम 7:30 बजे प्रसारित किया जाएगा। बतादें कि रामानंद सागर की इस रामायण में अरुण गोविल (Arun Govil) ने भगवान राम और दीपिका चिखलिया (Deepika Chikhliya) ने मा सीता की भूमिका निभाई थी। जबकि अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) ने रावण और दारा सिंह (Dara Singh) ने हनुमान की भूमिका निभाई।

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button