प्रधानमंत्री की अगुवाई में होगा राम लला का अभिषेक समारोह, मार्च 2024 में खुलेगा राम मंदिर

ब्रह्म वाक्य, लखनऊ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में अगले साल जनवरी में होने वाले राम लला के अभिषेक समारोह का नेतृत्व करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पहले मंदिर ट्रस्ट की ओर से प्रधानमंत्री को समारोह के लिए आमंत्रित करने की खबर आई थी। पीएमओ से फिलहाल इसकी पुष्टि बाकी है।

योगी ने बताया कि मार्च 2024 तक राम मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। योगी दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या में हैं। रामलला के दर्शन के बाद उन्होंने राम मंदिर निर्माण कार्य की समीक्षा की। सूरजकुंड में लेजर शो देखा। उन्होंने ट्वीट किया, हमारी अयोध्या दुनिया की सबसे वैभवशाली नगरी बन रही है। अब अयोध्या के साथ कोई अन्याय नहीं कर सकता।

योगी ने कहा कि अगले चार-छह माह में अयोध्या की सड़कें दिल्ली के राजपथ जैसी होंगी। हमने इसका नाम रामपथ रखा है। हनुमानगढ़ी के पीछे से श्रीराम जन्मभूमि जाने वाला मार्ग भक्तिपथ के रूप में शानदार मार्ग बनने वाला है। पंचकोसी, 14 कोसी, चौरासी कोसी, नया बाईपास, रिंग रोड, फ्लाईओवर बन रहे हैं। चिकित्सालयों, शिक्षा केंद्रों का निर्माण किया जा रहा है।

 

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button