भूलकर भी न लगाएं अशोक के पेड़ को घर की इस दिशा पर, जाने किन-किन वृक्षों को घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए

ब्रह्मवाक्य धर्म अध्यात्म। हमारे हिंदू धर्म के अनुसार अशोक का वृक्ष घर पर लगाना बहुत ही शुभ माना जाता हैऔर कहा जाता है की जिस घर में अशोक का वृक्ष हो उस घर की सारी इच्छाएं पूरी होती हैं। अशोक का पेड़ पत्तियों से लेकर जड़ों तक प्रभावशाली होता है इसका एक अलग पहचान है। कहा जाता है की अगर इसके जड़ों में डेली पानी डालते हैं तो बहुत ही शुभ माना जाता है इससे घर में मां लक्ष्मी जी का वास रहता है ।अशोक के पेड़ डेली पानी डालने से वैवाहिक जीवन में सुख और समृद्धि मिलती हैऔर साथ में जो घर में नकारात्मकता एवं रोग को दूर भगाता है।

अशोक का पेड़ घर के किस दिशा में होना चाहिए

मान्यता है की अशोक वृक्ष को घर के अंदर नहीं होना चाहिए यह पेड़ घर के उत्तर दिशा हो साथ में घर का बांया हिस्सा हो तो अति उत्तम है ऐसे में यह वृक्ष बहुत ही फलदायी होता है इसे लगाने से घर में धन की कोई कमी नहीं रहती है। घर में मेन गेट पर अशोक के पत्तों से बंदनवार लगाना शुभ माना जाता है. जिस घर के आसपास अशोक का पेड़ होता है वहां बुरी शक्तियां नहीं रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अशोक का वृक्ष मानसिक और शारीरिक ऊर्जा को जनरेट करता है।

 

कौन से पेड़ घर के अंदर और बाहर नहीं लगाने चाहिए

घर के अंदर हमें कुछ ऐसे पेड़ है जो नहीं लगाना चाहिए जैसे की मेहँदी, रेशम, कपास, और ताड़ इन पेड़ो को घर के अंदर भूल कर नहीं लगाना चाहिए इन्हे लगाने से घर में हमेशा कलह बनी रहती है। और कुछ पेड़ हैसे है जिन्हे हमे घर के बाहर भी नहीं लगाना चाहिए जैसे पीपल का पेड़, मंदार का पेड़, खजूर का पेड़, केला का पेड़, इमली का पेड़, नीबू का पेड़ इन सभी पेड़ों को घर के मुख्य द्वार पर नहीं होना चाहिए

Sameeksha mishra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button