Mole Signs: शरीर के इन अंगो पर तिल होना माना जाता है बहुत ही शुभ, शादी-शुदा जिंदगी के खुशनुमा होने के संकेत

ब्रह्मवाक्य धर्म अध्यात्म। हमारे शरीर में तिल जरूर होते हैं और हर तिल का कुछ न कुछ मतलब जरूर होता है। वो हमारी किस्मत को भी बताते हैं माना जाता है की सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार तिल बताते हैं कि हमारा भविष्य जीवन कैसा रहेगा । तिल हैं शुभ व अशुभ दोनो का संकेत देते हैं। तिल हमारे जीवन में होने वाले भविष्य के बारे में बताता है। हमारे स्वभाव और कार्य करने की क्रिया का भी संकेत देता है आज हम जानते है वह कौन सा तिल है को हमारे भविष्य को बताता है-

दाएं गाल पर काला तिल-
अगर किसी व्यक्ति के गाल पर तिल होता है तो ऐसे व्यक्ति धन कमाने में बहुत निपुण होते है, और ऐसे व्यक्ति का स्वाभाव तर्कवादी होता है।साथ हे इनकी शादी-शुदा जिंदगी अच्छी रहती है

माथे के बीच में तिल –
जिस व्यक्ति के माथे के बीच तिल होता है तो तिल ये दर्शाता है की वह व्यक्ति शांत, मेहनती और दिल के साफ होते है। और मेहनत करने वाला व्यक्ति धनवान होता है।

नाक पर काला तिल-
शास्त्रों के अनुसार अगर किसी व्यक्ति के नाक पर तिल होता है तो उस व्यक्ति को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। बल्कि वह कम मेहनत करके ही धनवान होते है ऐसे लोगों का भाग्य इसके साथ होता है।

भौहों के बीच तिल-
यदि भौंह के बीच में तिल होता है तो माना जाता है की वह व्यक्ति एक अच्छा लीडर होता है। उसके जीवन में हमेशा संपन्नता भरी होती है। यदि भौंह के दाहिनी ओर तिल हो तो और भी शुभ होता है। लेकिन वही बाई ओर का तिल अशुभ माना जाता है।

हांथ की गदेली के बीच तिल-
माना जाता है कि हांथ के बीच तिल होता है तो उसके पास धन की कोई कमी नहीं रहती है। भविष्य में उनके पास कभी किसी चीज की कोई कमी नहीं होती है।

पीठ पर तिल होना-
समुद्रीय शास्त्र में यह माना गया है की जिसके भी पीठ में तिल होता है वह इंसान हर क्षेत्र में कला से निपुण होते हैं। और मान सम्मान पाते हैं।

Sameeksha mishra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button