Vastu Tips: गलती से भी न लगाएं इस दिशा में मनी प्लांट, नहीं तो हो जायेंगे कंगाल

ब्रह्मवाक्य वास्तु। मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है जो हर घर में पाया जाता है माना जाता है की जिस घर में यह पौधा होता है उस घर में आर्थिक स्थिति हमेशा मजबूत बनी रहती है। मनी प्लांट को वास्तु शास्त्र के अनुसार बहुत ही शुभ माना जाता है।मनी प्लांट को हमेशा वास्तु शास्त्र के अनुसार सही दिशा में ही लगाना चाहिए। गलत दिशा में लगाने से यह आपको आर्थिक कष्ट देखना पड़ सकता है।मनी प्लांट को जमीन में नहीं लगाना चाहिए इसे गमले में ही लगाना चाहिए।लेकिन कई बार कई प्रयासों के बाद भी यह अच्छे से नही बड़ पाता है।

किस दिशा में लगाएं मनी प्लांट-
मनी प्लांट के पौधे को सही दिशा में ही लगाना चाहिए ।इसे दक्षिण – पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए यानि की अग्नि कोण में होना चाहिए।शास्त्रों के अनुसार यह दिशा गणेश भगवान की दिशा मानी जाती है।अगर हम इसे गलत दिशा में लगाते है तो मनी प्लांट अशुभ परिणाम देने लगता है। इस पौधे को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इसे लगाने से नकारत्मकता आने आने लगती है। और धन की कमी तेजी से आने लगती है।

कैसे करें देखभाल-
मनी प्लांट की साफ सफाई पर पूरा ध्यान रखना चाहिए। इसके पत्ते जो सूखे रहते है उनको काटते रहना चाहिए। काटने से नई पत्तियां आती है। जो प्लांट को घना करने में मदद करती हैं।शाखाओं के उपरी तने को काटकर एक दूसरा पौधा भी तैयार कर सकतें हैं। और तने की कटिंग बीच – बीच में करते रहना चाहिए।मनी प्लांट के गमले में मिट्टी के साथ गोबर और खाद का उपयोग करना चाहिए इससे मनी प्लांट में वृद्धि होती है। सीविड का उपयोग मनी प्लांट में भी करना चाहिए।मनी प्लांट के पौधों में हल्दी डालनी चाहिए इससे पत्तियों में होने वाली सभी कीटाणु नष्ट हो जाते हैं। मनी प्लांट के गमले में मिट्टी में थोड़ी सी हल्दी पाउडर मिला दें। हल्दी डालने से मनी प्लांट में वृद्धि होती है। कोकोपिट भी मनी प्लांट में मिलाकर रख देने से पौधे में जल्दी वृद्धि होती है।

Sameeksha mishra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button