इस सप्ताह मौज में रहेंगे इन राशियों के जातक, पद-पैसा सब कुछ मिलेगा इन सात दिनों में!

ब्रह्म वाक्य, डेस्क। सोमवार यानि आज 29 मई से कुछ राशि वालों के लिए सुनहरे दिन शुरू होने वाले हैं। कल 30 मई को हो रहा शुक्र गोचर इन राशि के लोगों को धन-दौलत, ऐश्‍वर्य देगा। तो आइए जानते हैं साप्‍ताहिक राशिफल इन लकी राशियों के बारे में –

मेष राशि- यह सप्ताह कई स्‍त्रोतों से आपको पैसा दिलाएगा। आपकी आय भी बढ़ोत्तरी होगी। किसी बुजुर्ग व्‍यक्ति से भी पैसा मिलेगा। फंसा हुआ पैसा मिलने के भी योग हैं। करियर के लिहाज से समय अच्‍छा है। नौकरी में बदलाव हो सकता है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

वृष राशि- कार्यस्थल में अफसरों का सहयोग मिलेगा, पदोन्‍नति के आसार हैं। वेतन वृद्धि का योग हैं। नई नौकरी मिल सकती है। इंपोर्ट-एक्‍सपोर्ट से जुड़े लोगों को बहुत लाभ होगा। व्‍यस्‍तता बनी रहेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आपको कहीं से महंगे गिफ्ट मिल सकते हैं।

तुला राशि- धैर्य में कमी रहेगी। इसलिए उतावलेपन से बचें और सोच-समझकर निर्णय लें, लाभ होगा। आय अच्‍छी होगी कारोबार में विस्‍तार होगा। किसी दोस्‍त की मदद से लाभ होगा। धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में बदलाव हो सकता है।

वृश्चिक राशि- कार्यों के प्रति उत्साह में वृद्धि होगी। धन मिलेगा, नौकरी में स्‍थान परिवर्तन हो सकता है। आप अपनी बुद्धिमत्‍ता के दम पर लाभ कमाएंगे। किसी धार्मिक स्‍थान पर जा सकते हैं। माता से सहयोग और लाभ मिलेगा।

धनु राशि- आत्मविश्वास में इजाफा होगा। अध्ययन में रूचि बढ़ेगी। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। यात्रा का योग है। परिश्रम ज्‍यादा रहेगा लेकिन उससे लाभ भी होगा। संपत्ति संबंधी कोई काम करना होगा।

मीन राशि- इस राशि के जातकों में आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा और काम निपटाते जाएंगे। घर-परिवार में सुख सुविधाएं बढ़ने से ख़ुशी होगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। आपको ज्‍यादा परिश्रम करना पड़ेगा, हालांकि इससे धन लाभ होगा।

BM Dwivedi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button