Basant Panchami 2024: बच्चो का पढाई में नहीं लग रहा मन तो बसंत पंचमी के दिन करें ये उपाय, याददाश्त में होगी वृद्धि
ब्रह्मवाक्य/धर्म अध्यात्म। जैसा की आप जानते है की हिन्दू धर्म में सभी तिथि त्योहारों का विशेष महत्त्व होता है। प्रतिवर्ष हिंदी पंचांग के अनुसार माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा अर्चना की जाती है। माँ सरस्वती को विद्या, बुद्धि, ज्ञान, कला,और संगीत की देवी माना जाता है।
इस वर्ष बसंत पंचमी 14 फरवरी 2024 बुधवार को मनाई जा रही है। माँ सरस्वती की पूजा का शुभ मुहूर्त प्रातः 07:01 बजे से लेकर दोपहर 12:35 बजे तक रहेगा तक रहेगा। जैसा की हमने बताया की माँ सरस्वती विद्या, बुद्धि, ज्ञान, कला,और संगीत की देवी है तो आप अपने बच्चों की याददाश्त व एकाग्रता बढ़ाने के लिए कुछ खास उपाय कर सकते है। खासकर जिन बच्चो का पढाई में मन नहीं लग रहा उनसे ये उपाय जरूर करवाएं। अगर आपका बच्चा छोटा है तो आप स्वयं ये उपाय कर सकते है।
बसंत पंचमी के दिन ये उपाय करें-
बसंत पंचमी के दिन अपने बचे से माँ सरस्वती की पूजा करवाएं, माँ सरस्वती को बच्चे से पीले फूल अर्पित करवाएं पीले रंग की मिठाई या पीले फल का भोग लगवाएं और इस मंत्र ‘ॐ ऐं सरस्वत्यै ऐं नमः’ का जाप 108 बार करवाइये। साथ ही इस दिन आप पढाई से जुडी सामग्री जैसे-पेन, किताब, कॉपी, बैग, आदि का दान करें। ऐसा करने से आपके बच्चे में एकाग्रता बढ़ेगी, और भविष्य में तरक्की होगी। जिन नवजात शिशुओं की पहली बसंत पंचमी है उनकी जीभ पर चांदी की सलाई को शहद में डुबाकर ‘ऊँ ऐं’ मंत्र लिखें। माना जाता है की जाता कि ऐसा करने से बच्चा बुद्धिमान और मधुर वाणी वाला होता है।