वर्ष 2024 में देवगुरु बृहस्पति का इन 5 राशियों पर होगा प्रवेश, कैरियर और कारोबार में होगी तरक्की

ब्रह्मवाक्य/धर्म। नए साल को शुरू होने को मात्र कुछ दिन बचे है। इस बार 2024 में कई राशियों का भाग्‍योदय होने वाला है। गुरु बृहस्पति सुखों के कारक होते हैं। कुंडली में गुरु मजबूत होने से जातक खूब तरक्की करता है। उसे सम्मान प्राप्त होता है कारोबार और कैरियर में भी सर्वश्रेष्ठ सफलता मिलती है।अगर कुंडली में गुरु मजबूत है तो दांपत्य जीवन खुशहाल व्यतीत होता है। जनवरी 2024 से इन 5 राशियों की किस्मत चमक उठेगी।

1. मेष-
मेष राशि वालों के लिए साल 2024 बहुत ही लकी रहेगा। इन्हे कैरियर में सफलता मिलेगी और बिजनेस में तरक्की होगी। इस साल जातक की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस वर्ष गुरु आपकी राशि में ही मार्गी होंगे और इसका सीधा फायदा आपको मिलेगा।

2. वृषभ-
वृषभ राशि के जातको का शुभ समय 1 मई 2024 से शुरू होगा इस समय इनकी राशि में देवगुरु बृहस्पति गोचर करेंगे। इससे इनके रुके हुए काम पुरे होंगे। गुरु की कृपा से कैरियर और रोजगार में बड़ी सफलता मिलेगी। रिश्ते भी जुड़ने की संभावना है।

3. वृश्चिक-
वृश्चिक राशि में गुरु बृहस्पति का 2024 में प्रवेश होगा जिस कारण इस साल आपके जीवन खुशियां ही खुशियां होंगी। दफ्तर में आपका बेहतर सामंजस्‍य स्‍थापित होगा।वृश्चिक राशि के जातक अगर पार्टनरशिप में काम कर रहे है तो उनके लिए अच्छा समय है। विद्यार्थियों को इस वर्ष सफलता मिलेगी।

4. तुला-
तुला राशि के जातकों के लिए ये साल अच्छा होगा। 2023 की अपेक्षा ये वर्ष उनके लिए बेहतर साबित होगा। कैरियर के मामले में ये वर्ष आपके लिए बेहतर होगा। आपके घर नए मेहमान का आगमन हो सकता है। व्यापर में बढ़ोतरी होगी। इस साल तुला राशि के जातकों को नौकरी मिलने के आसार है। 2024 में आपके अधूरे काम पूरे होंगे।

5. मिथुन-
2024 में मिधुन राशि में गुरु का प्रवेश होते ही जातकों की आय में वृद्धि होगी साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस साल आय के नए मार्ग भी बनेंगे। देवगुरु बृहस्पति की कृपा से मिथुन राशि की 2023 के मुकाबले इस वर्ष अच्छी कमाई होगी। आप इस साल सोने-चांदी की खरीदी कर सकतें है।

 

Sameeksha mishra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button