130 साल के बाद बन रहा एक दुर्लभ संयोग, 4 दिन बाद इन तीन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Astrology : आज से चार दिन के बाद यानि 5 मई 2023 को 130 साल के बाद एक दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस दिन ना सिर्फ साल का पहला चंद्र ग्रहण भी पड़ेगा। जोकि रात 08 बजकर 45 मिनट से लेकर रात 01 बजे तक रहेगा साथ ही इस दिन बुद्ध पूर्णिमा भी है। इस दुर्लभ संयोग का सकारात्मक प्रभाव तीन राशियों पर कुछ ज्यादा ही रहेगा। वैदिक ज्योतिष के मुताबिक ग्रह और नक्षत्र समय-समय पर अपनी चाल और दिशा में बदलाव लाते रहते हैं। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। ऐसा ही एक परिवर्तन 5 मई को होगा। चंद्र ग्रहण जहां कुछ राशियों के लिए परेशानी का कारण बनेगा। तो वहीं तीन राशियों के लिए इन दिन धनलाभ का विशेष योग बन रहा है। आइये जानते हैं कौन कौन सी ये लकी राशियां।

ज्योतिष के मुताबिक चंद्र ग्रहण तीन तरह के बताये गये हैं। पहला पूर्ण, दूसरा आंशिक और तीसरा उपछाया। इनमें से सबसे महत्वपूर्ण पूर्ण चंद्र ग्रहण होता है। जिसमें पृथ्वी की छाया चंद्रमा को पूरी तरह से घेर लेती है। आइये अब जानते हैं इस बार हो रहा चंद्रग्रहण किन राशियों को खुशियां देने वाला है।

मेष राशि : मेष राशि के जातकों के लिए चंद्रग्रहण का ये संयोग शुभ साबित हो सकता है। आप अपना काम ज्यादा ध्यान से करेंगे जिससे बिजनेस में उन्नति के संकेत मिल हैं। कार्य क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी के नए अवसर मिलेगे और पार्टनरशिप में नया बिजनेस शुरू करने का भी योग है।

सिंह राशि : सिंह राशि के जातक नया काम शुरु करेंगे, जिसमें वो सफल भी होंगे न्यायिक मामलों में सफलता मिलेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और खर्च भी बढ़ेगा।

मकर राशि : मकर राशि वाले जातकों को प्रमोशन के चांस हैं। प्रॉपर्टी खरीदने का भी योग है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। नया बिजनेस शुरु कर सकते हैं। बिजनेस करते हैं तो ज्यादा फायदा होगा।

 

Sameeksha mishra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button