रेपिस्ट निकला मऊगंज TI: सिहोरा थाना प्रभारी रहते महिला से किया दुष्कर्म, पीड़िता गई थी शिकायत लेकर, खुद को बताया कुंवारा

ब्रह्मवाक्य/मऊगंज। MP के नवगठित मऊगंज जिले के कोतवाली में पदस्थ TI गिरीश धुर्वे पर जबलपुर जिले के सिहोरा थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। बताया गया कि पीड़ित महिला ने अपने पति व ससुराल वालाें के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई थी। वहां बयान लेने पहुंचे थाना प्रभारी ने खुद को कुंवारा बताकर महिला के घर आने-जाने लगा। एक दिन महिला घर में अकेले थी। तभी TI पहुंच गया।

उसने प्रेम लाल में फंसाकर साथ जीने व मरने की कसम खाई। फिर शादी का झांसा दिया। इसके बाद मंदिर में ले जाकर विवाह किया। मझौली बाइपास के पास महिला को किराया के रूम दिलाकर पत्नी के रूप में रख लिया। कई बार थाना प्रभारी अपने सरकारी बंगले में ले गया। वहां भी कई बार रेप किया। शादी शुदा TI के बार में पीड़िता को पता चल गया। उसने थाने में शिकायत कर रेप की FIR कराई।

क्रमश: जानिए पूरा मामला
TI गिरीश धुर्वे जब सिहोरा थाना प्रभारी थे, उस समय दहेज प्रताड़ना की शिकायत लेकर एक महिला थाने पहुंची। उसकी शिकायत पर सिहोरा थाना क्षेत्र में रहने वाले पति व ससुराल पक्ष पर 11 जून 2021 को FIR दर्ज हुई। तब तत्कालीन TI दहेज प्रताड़ना के मामले की जांच करने महिला के घर पहुंचे। वहां आरोपी पति व ससुराल वालों की बात छोड़ पीड़िता को ही अपने जाल में फंसा लिया।

जांच के बहाने आता था घर
इसके बाद थाना प्रभारी किसी न किसी बहाने से महिला के घर जाने लगा। शिकायत के मुताबिक महिला एक दिन घर पर अकेली थी तो TI द्वारा शारीरिक संबंध बनाए गए। यह भी कहा गया कि वह अविवाहित है और शादी करेगा। ऐसा भी आरोप है कि इसके बाद कई बार निरीक्षक ने अपने शासकीय आवास में बुलाकर दुष्कृत्य किया। साथ ही पत्नी के रूप में किराए के मकान में रख दिया।

राज खुला तो सर्विस रिवाल्डर से धमकाया
बताया जा रहा है कि महिला को इंस्पेक्टर गिरीश धुर्वे के नौकर से यह बात पता चली कि वे तो शादीशुदा है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि जब उसने इस बात का विरोध किया तो इंस्पेक्टर गिरीश धुर्वे ने सर्विस रिवॉल्वर निकाल कर उसकी गर्दन में अड़ा दी और एक कोरे स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करवा लिया। कहा कि रास्ते से हट जा। इसके बाद लगातार जान से मार देने की धमकी देता रहा।

बेटे पर भी एफआईआर
यह मामला सामने आने के बाद आरोप है कि इंस्पेक्टर गिरीश धुर्वे के पुत्र ईशान धुर्वे ने महिला के घर जाकर धमकी दी। अपने पिता की सर्विस रिवाल्वर दिखाकर उसको धमकाया। इस पूरे मामले में सिहोरा थाना पुलिस ने इंस्पेक्टर गिरीश धुर्वे के खिलाफ महिला से बलात्कार एवं उनके पुत्र ईशान धुर्वे के खिलाफ महिला को धमकाने का मामला दर्ज कर लिया है। तब से दोनों आरोपी फरार है।

..और सिक डालकर चले गए
निरीक्षक गिरीश धुर्वे अचानक मऊगंज थाने में सिक डालकर 29 अक्टूबर की सुबह चले गए हैं। माना जा रहा है कि एफआईआर दर्ज होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने यह कदम उठाया है। उधर मऊगंज एसपी वीरेन्द्र जैन ने निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय रक्षित केन्द्र मऊगंज नियत किया है। यह भी आदेश में लिखा है कि रक्षित केन्द्र में होने वाली गणना में गिरीश धुर्वे उपस्थित होगा।

मऊगंज टीआई निलंबित, थाने से फरार
मऊगंज एसपी वीरेन्द्र जैन ने निरीक्षक गिरीश धुर्वे को निलंबित कर दिया है। उनको बीते दिन पूरे मामले की जानकारी जबलपुर जिले की सिहोरा पुलिस ने दी है। कहा है कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। वह मऊगंज से पहले सिहोरा थाने में पदस्थ रहा है। उसने दहेज प्रताड़ना की पीड़ित महिला से शादी का झांसा देकर रेप किया है। दुष्कर्म का मामला दर्ज होते ही टीआई को पुलिस खोज रही है।

Sameeksha mishra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button