हमें दया नहीं पैसों की जरूरत है… जिस लड़की को सनकी आशिक ने सरेराह चाकू से गोदा उसकी मां ने मदद की लगाई गुहार

ब्रह्मवाक्य, दिल्ली। दिल्ली में सरेराह एक सनकी प्रेमी ने प्राची नाम की लड़की पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। 12 अक्टूबर को हुई इस वारदात में दरिंदे ने प्राची के शरीर में 20 से अधिक बार छुरा घोंपा। हर बार वो उसकी आंखों को गोदने की कोशिश कर रहा था। हमले के बाद लहूलुहान होकर प्राची सड़क पर गिर पड़ी। किसी तरह से उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राची कई दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझती रही। हालांकि बुधवार को वह हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गई, लेकिन अभी वह पूरी तरह से ठीक नहीं है। ऐसे में अब उसकी मां शकुंतला मलिक ने आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

प्राची की मां शकुंतला मालिक के मुताबिक प्राची को पूरी तरह से ठीक होने में अभी छह महीने लगेंगे। अभी तक वह अपने हाथों का इस्तेमाल नहीं कर पा रही है। प्राची की मां का कहना है कि हमें सिर्फ दया की नहीं बल्कि पैसों की सख्त जरूरत है, कहा कि, ‘हमें केवल लोगों से सहानुभूति मिल रही है। लेकिन हमें सरकार से आर्थिक मदद की सख्त जरूरत है। कोई भी सरकार का अधिकारी आकर यह देख सकता है कि हम किस हाल में रह रहे हैं। मेरी बेटी जल्द ठीक हो जाए, इसके लिए थोड़ी सी भी सहायता हमारे लिए बहुत बड़ी होगी।’

शकुंतला के मुताबिक उनकी बेटी की अपनी नौकरी से 12,000 रुपए कमाती थी। लेकिन अब वह नौकरी नहीं कर सकती है। लोगों के घरों में काम कर के वो भी 7,000 रुपए कमाती थीं। लेकिन बेटी की देखभाल करने की वजह से वह भी काम पर नहीं जा पा रही हैं। ऐसे में आर्थिक स्थिति बहुत ख़राब हो गई है।

बतादें कि 12 अक्टूबर को दिल्ली के लाडो सराय इलाके में गौरव पाल नाम के आरोपी युवक ने प्राची मलिक पर चाकू से हमला कर दिया था। बताया गया है कि वह दो साल से उसके पीछे पड़ा था और शादी का दबाव बना रहा है। वारदात के दिन जब प्राची घर से ऑफिस जाने को निकली तब वो वह उसे ऑफिस छोड़ने को कहने लगा प्राची के मना किया तो दोनों में झगड़ा होने लगा इसी दौरान प्राची ने उसे एक थप्पड़ जड़ दिया। और ऑफिस जाने के लिए जैसे ही प्राची कैब में बैठी गौरव उसे चाकू से गोदकर अधमरा कर दिया।

BM Dwivedi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button