मस्जिद के सामने से राम बारात निकालने पर पथराव, बवाल बढ़ने पर कई थानों की पुलिस पहुंची

ब्रह्मवाक्य,अलीगढ़ राम बारात निकलाने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। बवाल इतना बढ़ गया कि कई थानों की पुलिस को मोर्च सम्हालना पड़ा और तनाव को देखते हुये बाजार भी बंद करा दिया गया। घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की है। यहां के चंडौस थाना इलाके के कस्बा चंडौस में रविवार को मस्जिद के सामने से रात में राम बारात निकाली जा रही थी। बारात में किसी ने पथराव शुरू कर दिया जिससे विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। कहासुनी से शरू हुये विवाद में एक शख्स को चोट लग गई। जिसके बाद हालात बेकाबू हो गया। और पुलिस को आना पड़ा लोगों पर काबू पाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। तनाव को देखते हुये कस्बे में पुलिस बल तैनात हैं।

पुलिस के मुताबिक घायल शख्स की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। साथ ही निर्धारित रुट से अलग रूट से राम बारात ले जाने पर पुलिस की तरफ से भी केस दर्ज किया गया है। फिलहाल मौके पर पूरी तरह से शांति कायम है।

वहीं स्थानीय लोगों का कहना था कि पिछले 84 वर्षों से राम बारात निकाली जा रही है, लेकिन इस बार मस्जिद के सामने राम बारात निकालने के दौरान हमला कर दिया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि राम बारात के दौरान मस्जिद से कुछ लोग निकले और पथराव करने लगे और फिर तलवार से हमला कर दिया।

 

BM Dwivedi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button