पत्नी देर रात तक चलाती थी फोन, गुस्से में आकर पति ने काट दिया कान, गिरफ्तार
![dhar](https://brahmavakya.com/wp-content/uploads/2023/08/fd8de54f-f85e-40f5-b5d1-e6d135ad4a3a.jpg)
ब्रह्मवाक्य.धार। मध्यप्रदेश के धार जिला अंतर्गत पीथमपुर में एक पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से कान काट दिया। सिर, नाक और कान में हमले से महिला बुरी तरह जख्मी हो गई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पीथमपुर पुलिस मौके पर पहुंची। ऐसे में तुरंत घायल महिला को इलाज कराने जिला अस्तपाल भेजवाया है। वहीं आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
क्या है मामला
मिली जानकारी के मुताबिक पीथमपुर थाना सेक्टर-1 लोधी मोहल्ले में महेश सेन और उसकी पत्नी राविता सेन साथ में रहते थे। आरोप है कि राविता सेन देर रात तक फोन का इस्तेमाल करती। यह बात महेश को पसंद नहीं थी। ऐसे में वह अक्सर मोबाइल का विरोध करता। पर पत्नी कहना नहीं मानती थी। पांच दिन पहले आधी रात मोबाइल को लेकर विवाद हो गया।
कहते है कि विवाद इतना बढ़ गया कि महेश ने राविता के सिर व कान पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। साथ ही उसका कान कट गया। घटना के बाद आसपास के लोग महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे। ऐसे में प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पर पति सलाखों के पीछे पहुंच गया है।