रिटायर्ड फौजी की गले में चाकू घोंपकर हत्या, जिंदा नहीं बचे इसलिए हाथ की नस भी काटी, संदेही साली फरार

ब्रह्मवाक्य, ग्वालियर. मध्यप्रदेश के ग्वालियर में सेना के रिटायर्ड लान्स नायक का कत्ल हो गया। हत्यारे ने गले में चाकू घोंपा और कलाई की नस भी काटी है। लाश घर में लावारिस पडी मिली। जबकि दो दिन से साली उसके साथ थी। आलमपुर, भिंड निवासी देवेन्द्र माहौर की पुरानी छावनी में हत्या हुई। देवेन्द्र का भाई उपेन्द्र लक्ष्मीपुरम में रहता और सिंधिया स्कूल में नौकरी करता है। इसलिए देवेन्द्र ने भी थोड़ी दूर पर मकान बनाया। 6 जुलाई को देवेन्द्र कोर्ट में तारीख पेशी का हवाला देकर भिंड से ग्वालियर आए थे। उपेन्द्र माहौर ने बताया शनिवार को देवेन्द्र ने उसके घर आकर बताया था कामना उर्फ लाली उनका मोबाइल उठाकर ले गई है। कामना रिश्ते में देवेन्द्र की साली है। रविवार को मां का फोन आया देवेन्द्र से बात करना है। उसका फोन नहीं लगा रहा। इसलिए रात को देवेन्द्र के घर बरांगांव आए थे। उनकी लाश घर में खून से लथपथ पड़ी मिली। पड़ोसी हरिओम गुर्जर और आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया देवेन्द्र के यहां आने के कुछ देर बाद कामना भी आ गई। दो दिन तक देवेन्द्र के साथ थी। कामना कब और कहां गई किसी को नहीं पता।

पुलिस का कहना कामना कोरियों का मौहल्ला लक्ष्मीगंज में रहती है। उसकी शोहरत ठीक नहीं है। एक साल पहले तक इ रिक्शा चलाती थी। अब गिरवाई पर किसी फैक्ट्री में नौकरी करती है।

सीएसपी रवि भदौरिया ने बताया देवेन्द्र की हत्या में उसकी साली शामिल है। इसलिए घर से भी फरार हो गई है। आशंका है कामना देवेन्द्र पर किसी बात के लिए दवाब बन रही होगी। उसकी बात पर देवेन्द्र राजी नहीं हुए तो उनके गले में चाकू घोंपा है। यह खुटका रहा कि देवेन्द्र बच गया तो उसके जुर्म का राज खुल जाएगा इसलिए उसके दोनों हाथ की कलाई की नसें भी काटीं हैं।

BM Dwivedi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button