5वीं पास ने डॉक्टर-इंजीनियर बताकर 15 महिलाओं से की शादी, जानिए कैसे पढ़ी-लिखी लड़कियों को देता था झांसा

ब्रह्मवाक्य, बेंगलूरु। बेंगलुरु के मैसूर शहर से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पांचवीं तक पढ़े 35 साल के एक युवक ने झांसा देकर 15 महिलाओं से शादी की। वह खुद को डॉक्टर और इंजीनियर बताकर युवतियों को फंसाता था। उसने जितनी लड़कियों से शादी की, सभी पढ़ी-लिखी और आत्मनिर्भर हैं। इनमें कुछ इंजीनियर और डॉक्टर हैं। कर्नाटक की मैसूर पुलिस ने बेंगलूरु निवासी महेश केबी नायक नाम के झांसेबाज को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल उसकी 15 शादियों का खुलासा तब हुआ, जब एक महिला ने उसके खिलाफ थाने में शिकायत की। दोनों की शादी पांच महीने पहले ही हुई थी।

महेश ने 24 साल की उम्र से महिलाओं को शिकार बनाना शुरू कर दिया था। इस साल जनवरी में उसने मैसूर की एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर से शादी की। एक-दो महीने सब ठीक रहा। बाद में उसने महिला को रुपयों के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। दोनों की शादी आंध्र प्रदेश के एक शहर में धूमधाम से हुई थी। उसने युवती के माता-पिता से दहेज भी लिया। बाद में महेश ने युवती पर दबाव बनाना शुरू किया कि वह अस्पताल बनाना चाहता है, इसलिए मायके से रुपए लेकर आए। जब उसने इनकार किया तो वह उसके जेवर और सारा कैश लेकर भाग गया। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत पर टीमें बनाई गईं। महेश का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया गया है।

ऐसे फंसाता था महिलाओं को
महेश महिलाओं को अपने जाल में फंसाने के लिए वैवाहिक साइट्स का इस्तेमाल करता था। पुलिस ने बताया कि डॉक्टर होने के अपने दावों को साबित करने के लिए उसने तुमकुर में फर्जी क्लिनिक बना रखा था। वहां एक नर्स भी रखी थी। महेश की अंग्रेजी काफी कमजोर है। कई लड़कियों ने उसे अंग्रेजी बोलते सुनकर विवाह प्रस्ताव ठुकरा दिया था।

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button