MP में भाजपा नेता ने पत्नी को गोली मारकर की हत्या, लाइसेंसी बंदूक से किए थे दो फायर, जानिए वारदात की वजह

ब्रह्मवाक्य, भोपाल. रातीबड़ स्थित साईं नाथ नगर के रहने वाले भाजपा नेता राजेंद्र पांडे ने सोमवार-मंगलवार रात 12 बजे पत्नी शीला पांडे को गोली मार दी। शीला को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में शराब पीने से मना करने पर विवाद की बात सामने आ रही है। पति फरार है।

शीला भाजपा की भोपाल ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष रातीबड़ और भोपाल ग्रामीण महिला मोर्चा मंत्री थीं। पुलिस ने बताया, सोमवार को राजेंद्र रिश्तेदार के साथ घर में शराब पी रहे थे। पत्नी ने विरोध किया तो झगड़ा करने लगे। घर में बड़ी बेटी-दामाद आए थे। गर्भवती बेटी ने बीच-बचाव किया तो राजेंद्र ने धक्का दे दिया। इसके बाद बेटी-दामाद ऊपरी मंजिल पर गए। बेटी ने पुलिस से रिटायर्ड एएसआइ नाना को मामला बताया।

पत्नी से विवाद के बाद राजेंद्र को रिटायर्ड एएसआइ ससुर के आने की जानकारी मिली तो वह निकल गए। थोड़ी देर बाद फिर लौटकर आए। गाड़ी से 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से पत्नी पर फायर किया। गोली शीला की कमर में लगी। यह देख बेटी-दामाद ने शीला को खींचा और दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद राजेंद्र ने दूसरे दरवाजे में लगी जाली से फायर किया। गोली दीवार पर लगी। बाद में पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई।

BM Dwivedi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button