सतना की पेप्टेक सिटी में दिन दहाड़े लाखों की चोरी, 25 तोला सोना, 5 लाख नकदी पार

ब्रह्म वाक्य, सतना। मध्यप्रदेश के सतना शहर की प्रमुख आवासीय कालोनी पेप्टेक सिटी में दिनदहाड़े लाखों की चोरी हो गई। सूने घर में चोरों ने बड़े इत्मिनान से वारदात को अंजाम दिया और गहने सहित बड़ी मात्रा में नकदी समेट कर चंपत हो गए।

जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पेप्टेक सिटी के E- 84 बंगले में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। बतादें कि जब यह घटना हुई उस वक्त घर पर कोई नहीं था। सुने घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया

बतादें कि यह बंगला कोल इंडिया से रिटायर इंजीनियर जीपी शर्मा पुत्र स्व.राम भाऊ दुबे 72 वर्ष का है। जीपी शर्मा घुटनों का ऑपरेशन कराने दिल्ली गए हुए हैं। घर पर बेटा और बहू थे। लेकिन वारदात के वक्त बेटा दुकान में था और बहू रिश्तदारी में गई हुई थी। 30 मई की शाम को जब घर लौटे तो चोरी की जानकारी हुई। अंदर जाकर देखा तो करीब 25 तोला सोना व 5 लाख की नकदी चोरी हो चुकी थी।

BM Dwivedi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button