रेड लाइट एरिया में पुलिस की छापामारी, ओडिशा की लड़कियां बरामद, 7 लड़कियों को कराया गया रिहा

ब्रह्म वाक्य, अरवल। बिहार में अरवल के जनकपुर धाम रेड लाइट एरिया में छापा मारकर पुलिस ने सात लड़कियों को बरामद किया है। बताया जा रहा है कि ओडिशा की लड़की को जबरदस्ती रखकर मारपीट की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम ने टीम गठित कर छापेमार कार्रवाई कराई।

इस दौरान जनकपुरधाम रेड लाइट एरिया से सात लड़कियों को बरामद किया गया है। सभी लड़कियों को सदर थाना लाकर पूछताछ की जा रही है। छापामारी के बाद लड़कियां इधर से उधर भागते दिखी। कार्रवाई के दौरान कुछ देर के लिए रेड लाइट एरिया में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button